Last Updated:
Raipur Famous Khoya Jalebi: रायपुर के सिद्धार्थ चौक स्थित मोहम्मद जुबैद की दुकान दिनों मिठाई प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. यहां मध्यप्रदेश के बुरहानपुर की फेमस खोया जलेबी मिलती है. यहमिठाई अपने अनूठे स्वाद के लिए प्रसिद्ध है. इसकी कीमत 400…और पढ़ें
खोवा जलेबी
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी जयपुर स्वादिष्ट जायके के लिए भी जाना जाता है. यहां आपको कई लजीज स्ट्रीट फूड खाने को मिल जाएंगे. इसे अलावा यहां उच्च क्वालिटी की मिठाई भी खाने को मिल जाती है. जिसका स्वाद बेहद अलहदा है. राजधानी के सिद्धार्थ चौक स्थित मोहम्मद जुबैद की दुकान इन दिनों मिठाई प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. यहां मध्यप्रदेश के बुरहानपुर की फेमस खोया जलेबी, जो अपनी खास मिठास और स्वाद के लिए जानी जाती है, यहां 400 रुपए प्रति किलो के हिसाब से उपलब्ध है.
खोया जलेवी के साथ मिलती है अन्य मिठाईयां
ठंड के मौसम में ग्राहकों की बढ़ती डिमांड को ध्यान में रखते हुए, दुकान पर खोया जलेबी के साथ-साथ रबड़ी, गाजर का हलवा और गुलाब जामुन जैसी अन्य मिठाइयां भी परोसी जा रही है. मोहम्मद जुबैद ने बताया कि उनकी दुकान पर मिठाइयों की क्वालिटी पर विशेष ध्यान दिया जाता है. यही वजह है कि ग्राहक इनके स्वाद की जमकर तारीफ करते हैं. सिद्धार्थ चौक पर यह दुकान मिठाई के शौकीनों के बीच खासा लोकप्रिय हो गई है. ठंड के मौसम में मिठाइयों के इस अनोखे स्वाद का आनंद लेने के लिए यहां लोगों की भीड़ उमड़ रही है. अगर आप भी इन पारंपरिक मिठाइयों का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो मोहम्मद जुबैद की दुकान पर आ सकते हैं.
400 रूपए प्रति किलो है खाेया जलेवी की कीमत
दुकानदार मोहम्मद जुबैद ने बताया कि रायपुर सिद्धार्थ चौक स्थित उनकी दुकान बुरहानपुर के फेमस खोया जलेबी से गुलजार है. इसके अलावा ठंड और लोगों के डिमांड को ध्यान रखते हैं हुए रबड़ी, गाजर का हलवा और गुलाब जामुन भी है. खोया जलेबी 400 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिलती है. इन मिठाइयों की क्वालिटी बहुत शानदार है. लिहाजा सब लोग काफी पसंद करते हैं. इनकी तारीफ करते थकते नही हैं. यही वजह है कि इस मिठाई की दुकान पर लोगों की भीड़ लगी रहती है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-burhanpur-famous-khoya-jalebi-available-at-siddharth-chowk-in-raipur-taste-is-also-very-amazing-rate-is-400-rupees-per-kg-local18-8953260.html

















