Home Food Butter Garlic chicken recipe making tips। घर पर बनाएं Butter Garlic Chicken,...

Butter Garlic chicken recipe making tips। घर पर बनाएं Butter Garlic Chicken, रेस्टोरेंट जैसा स्वाद आसान तरीके से

0
6


Butter Garlic chicken recipe: बटर गार्लिक चिकन एक ऐसी रेसिपी है जो रेस्टोरेंट-स्टाइल फ्लेवर घर पर ही दे देती है. इसमें मक्खन की रिचनेस, लहसुन की खुशबू और चिकन की जूसीनेस मिलकर एक परफेक्ट फ्लेवर कॉम्बिनेशन बनाते हैं.इसे बनाना बेहद आसान है और ये पार्टी, डिनर या किसी भी स्पेशल ओकेजन पर तुरंत सभी का दिल जीत लेती है.नीचे इसकी डिटेल्ड रेसिपी दी जा रही है, जिसे फॉलो करके आप 20-25 मिनट में स्वादिष्ट Butter Garlic Chicken तैयार कर सकते हैं.

आवश्यक सामग्री (Ingredients)

चिकन – 500 ग्राम (बोनलेस या लेग पीस)
मक्खन – 3-4 टेबलस्पून
लहसुन – 12–15 कली (बारीक कटा हुआ)
अदरक – 1 टीस्पून (कसा हुआ)
काली मिर्च – 1 टीस्पून
लाल मिर्च फ्लेक्स – ½ टीस्पून
नींबू का रस – 1 टेबलस्पून
सोया सॉस – 1 टीस्पून (ऑप्शनल)
क्रीम – 2 टेबलस्पून (ग्रेवी के लिए ऑप्शनल)
नमक – स्वादानुसार
हरी धनिया – सजावट के लिए

चिकन को मैरिनेट ऐसे करें
सबसे पहले एक बड़े बाउल में चिकन डालें. अब इसमें नमक, काली मिर्च, अदरक, आधा नींबू रस और थोड़ी सी बारीक कटी लहसुन मिला दें. इसे अच्छी तरह मिक्स करके 20–30 मिनट के लिए मैरीनेट होने दें. मैरिनेशन से चिकन में स्वाद अंदर तक घुसता है और पकने पर बेहद जूसी बनता है.

Butter Garlic Chicken बनाने की विधि
लहसुन को हल्का गोल्डन करें- एक बड़ी कड़ाही या पैन को गर्म करें. इसमें 2 टेबलस्पून मक्खन डालें. जैसे ही मक्खन पिघल जाए, उसमें बारीक कटा लहसुन डालें और 1–2 मिनट हल्की आंच पर सुनेहरा होने तक भूनें. ध्यान रहे कि लहसुन जलने न पाए, नहीं तो इसका स्वाद कड़वा हो जाएगा.

मैरिनेटेड चिकन पकाएं
अब पैन में मैरिनेट किया हुआ चिकन डालें.इसे मीडियम आंच पर 8–10 मिनट तक पकाएं जब तक कि चिकन हल्का ब्राउन और टेंडर न हो जाए. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि चिकन समान रूप से पक सके.

सॉस में फ्लेवर तैयार करें
जब चिकन आधा पक जाए, तब उसमें बचा हुआ मक्खन डालें. मक्खन पिघलने के बाद उसमें थोड़ा सा सोया सॉस और लाल मिर्च फ्लेक्स मिलाएं. इससे चिकन में एक अच्छा ग्लेज और फ्लेवर आता है. अगर आप क्रीमी टेक्सचर चाहते हैं, तो यहीं पर 2 टेबलस्पून क्रीम डालकर 2 मिनट और पकाएं. इससे Butter Garlic Chicken और भी रिच और स्मूथ बनेगा.

नींबू रस और हर्ब्स डालें
जब चिकन पूरी तरह पक जाए, तो गैस बंद कर दें और ऊपर से थोड़ा नींबू रस डालें.यह डिश के फ्लेवर को बैलेंस करता है और ताजगी देता है.अंत में कटे हुए हरे धनिये से सजाएं.

इन बातों का जरूर दें ध्यान
इसके अलावा इन बातों का ध्यान जरूर दें कि चिकन को ज्यादा न पकाएं, वरना यह सूख सकता है. लहसुन ताजे और ज्यादा मात्रा में डालें, तभी इसका असली स्वाद आएगा. अगर स्पाइसी पसंद है तो मिर्च फ्लेक्स बढ़ा सकते हैं.

कैसे सर्व करें?
Butter Garlic Chicken को आप गरमा-गरम नान या बटर रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं.
इसके अलावा तवा पराठा भी अच्छा ऑप्शन है.
फ्राइड राइस या जीरा राइस के साथ भी इसे सर्व किया जा सकता है.
या फिर स्टार्टर के रूप में भी यह बेहतरीन लगता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-restaurant-style-butter-garlic-chicken-ready-in-25-minutes-ws-ekl-9859340.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here