Last Updated:
Chili Momos Easy Recipe: ठंड के मौसम में चिली मोमोज का स्वाद दोगुना हो जाता है. इन्हें बनाना बेहद आसान है और ये इतने टेस्टी लगते हैं कि एक बार खाने वाला दोबारा डिमांड जरूर करता है. ये मैगी से भी फटाफट तैयार हो जाते हैं.
Chili Momos Recipe: ठंड का मौसम आ रहा है. इस सीजन में खासतौर पर चिली मोमोज और ज्यादा टेस्टी लगते हैं. बाकी स्नैक्स की तुलना में इनकी बात ही कुछ और होती है. हालांकि आपको हर बार इनका स्वाद चखने के लिए रेस्टोरेंट जाने की जरूरत नहीं है. आप घर में ही चिली मोमोज बनाकर खा सकते हैं. वह भी केवल 15 से 20 मिनट में ही बनकर तैयार हो जाएगा. जानिए, रांची की जानी-मानी कुकिंग एक्सपर्ट शालिनी से.
मोमोज- 14 पीस
हरी मिर्च- 15 ग्राम
लहसुन- 10 कलियां
चार भाग में कटा हुआ प्याज- 45 ग्राम
शिमला मिर्च- 1
गाजर- 1
चटनी- 80 ग्राम
रेड चिली पेस्ट- 1 टेबल स्पून
सिरका- 1/4 छोटा चम्मच
सोया सॉस- 1/4 टेबल स्पून
टोमैटो सॉस- 60 ग्राम
तेल- अंदाजानुसार
नमक- स्वादानुसार
हरा प्याज- गार्निशिंग के लिए
इन स्टेप्स में तैयार होंगे चिली मोमोज
- चिली मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर मध्यम आंच पर एक कड़ाही चढ़ाएं और इसमें तेल डालें और गर्म होने दें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें मोमोज को डालें और कुरकुरा और सुनहरा भूरा होने तक फ्राई करें और कड़ाही से निकाल लें.
- अब एक बाउल में मोमोज चटनी, रेड चिली पेस्ट, सिरका, सोया सॉस और कैचअप डालें और अच्छी तरह मिक्स करें और मेरीनेट होने के लिए कम से कम आधे घंटे के लिए छोड़ दें.
- गैस पर मध्यम आंच पर एक पैन चढ़ाएं और इसमें अंदाजानुसार तेल डालें और इसे गर्म होने दें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें कटी हुई हरी मिर्च और लहसुन की कलियां डालें और पांच मिनट तक फ्राई करें.
- अब इसमें कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च और गाजर डालें और इसे भी फ्राई करें. अब इन सब्जियों में स्वादानुसार नमक डालें और साथ ही सारे सॉस भी इसमें डालें और दो मिनट तक फ्राई करें.
- फिर इसमें फ्राई किए हुए मोमोज डालें और पांच मिनट तक पकाएं. अब गैस बंद कर दें. आपको ध्यान रखना है कि पांच मिनट से अधिक नहीं पकाना है, वरना इसका स्वाद खराब हो सकता है. हो सके तो टाइम देखकर ही पांच मिनट पकाएं.
- तैयार हैं आपके चिली मोमोज. इसे हरे प्याज के साथ गार्निश करें और गरमागरम सर्व करें. खास तौर पर ठंड के मौसम में यह चिली मोमोज खाने का मजा ही कुछ और होता है. इसे आप चाऊमीन या राइस के साथ भी सर्व कर सकते हैं.

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए Bharat.one Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए Bharat.one Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की … और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-chili-momos-recipe-easy-ready-in-5-minutes-spicy-snack-local18-ws-l-9786076.html

















