Last Updated:
cockroach powder coffee in china: आपने कई फ्लेवर, स्वाद वाली कॉफी पी होगी, लेकिन आपसे कोई कहे कि एक कप कॉकरोच पाउडर डली कॉफी पी लो तो क्या आप पिएंगे? शायद आपको ये सुनते ही घिन आ जाए. लेकिन, चीन में एक म्यूजियम के कैफे में कॉकरोच वाली कॉफी सर्व की जा रही है, जिसे लोग बड़े चाव से पी रहे हैं. इस कॉफी की कीमत जान होंगे आप हैरान.
cockroach powder coffee in china: अधिकतर लोगों को कॉफी पीना पसंद होता है. ये कॉफी के आगे चाय को पूछते भी नहीं. कई वेरायटी, फ्लेवर में कॉफी बनाई जाती है और एक कप गर्मा गर्म कॉफी पीकर लोगों को फ्रेश, रिलैक्स महसूस होता है. आपने एस्प्रेसो, लाते, कैपुचिनो तो खूब पिया होगा. आपके सामने अगर कॉकरोच पाउडर डली एक कप गर्मा गर्म कॉफी रख दी जाए तो क्या आप पीना पसंद करेंगे? शायद नहीं, लेकिन चीन में लोग बड़े चाव से कॉकरोच पाउडर डली कॉफी पी रहे हैं. जी हां, चाइना में इन दिनों ऐसी ही कॉफी पीने का क्रेज बढ़ गया है. चीन अपनी हटकर खाने की संस्कृति के लिए दुनिया भर में हमेशा से ही मशहूर है. वहां, हमेशा ऐसे-ऐसे व्यंजन मिलते हैं, जिनमें अजीबो-गरीब चीजें डाली जाती हैं. यहां के लोग जब बिच्छू, मगरमच्छ, छिपकली, सांप खा लेते हैं, तो उनके लिए ये कॉकरोच वाली कॉफी कौन सी बड़ी बात है.
बीजिंग में कॉकरोच कॉफी का क्रेज
बीजिंग के एक म्यूजियम में इस कॉकरोच वाली कॉफी को बेचना शुरू किया गया है. इस कॉफी के ऊपर कॉकरोच का पाउडर डाला जाता है. इस कॉफी को नाम दिया गया है ‘क्रॉली-क्रॉली कॉफी’. इसे एक कीट-विज्ञान (इंसेक्ट) म्यूज़ियम के अंदर बने कैफ़े में बेचा जा रहा है.
कितनी है एक कप की कीमत?
कॉकरोच पाउडर फ्लेवर्ड इस कॉफी की कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप. एक कप की कीमत करीब 45 युआन (500 रुपये लगभग) है. इतना ही नहीं, इस कॉफी में कॉकरोच पाउडर के साथ ही सूखे पीले मीलवर्म भी डाले जाते हैं. इसे चखने वाले लोगों का कहना है कि इसका स्वाद जला-जला और थोड़ा खट्टा सा है. हालांकि, काफी लोग इसे चखने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहे हैं, खासकर वो लोग, जिन्हें कॉकरोच के नाम से ही घिन आती हो, डर लगता हो.
Exotic coffee with cockroaches and worms is now sold in China, launched by a Beijing museum. Made from safe ingredients from Chinese pharmacies, it offers a unique taste and aroma. Would you try it? pic.twitter.com/gYg134Vbq7
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/trends-cockroach-coffee-video-viral-beijing-insect-museum-china-offers-weird-drink-know-1-cup-price-benefits-user-comments-9890336.html

















