Home Food Crispy Moong Koliwada Recipe। स्प्राउटेड मूंग से बनाएं कोलीवड़ा

Crispy Moong Koliwada Recipe। स्प्राउटेड मूंग से बनाएं कोलीवड़ा

0
0


Last Updated:

Moong koliwada Recipe: मूंग कोली वड़ा घर पर आसान और टेस्टी स्नैक्स है. क्रिस्पी टेक्सचर, मसालों का फ्लेवर और स्प्राउटेड मूंग इसे खास बनाते हैं. छोटे वड़े बनाकर गरमागरम सर्व करें. चटनी या दही के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.

ख़बरें फटाफट

बाहर से सुपर क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट! मूंग से बनाएं कोली वड़ा, जानें रेसिपीस्प्राउटेड मूंग वड़ा रेसिपी

Moong Koliwada Recipe: आप स्नैक्स में कुछ क्रिस्पी, टेस्टी और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो मूंग कोली वड़ा आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. ये सिर्फ टेस्ट में भरपूर नहीं बल्कि घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं. हल्का मसालेदार, हरा-भरा और बाहर से क्रिस्पी व अंदर से सॉफ्ट ये वड़े हर किसी को पसंद आएंगे. इसे आप चाय के साथ, हल्की चटनी के साथ या दही के साथ सर्व कर सकते हैं. खास बात यह है कि यह रेसिपी स्प्राउटेड मूंग से बनाई जाती है, जो स्वाद के साथ-साथ पाचन के लिए भी अच्छी है. इसमें हरी धनिया, पुदीना, हरी मिर्च और लहसुन जैसे फ्लेवरिंग एजेंट्स मिलाए जाते हैं, जो इसे और भी टेस्टी बनाते हैं. मसालों का सही मिश्रण इसे बेहद खुशबूदार बनाता है और बेसन व चावल के आटे से इसका टेक्सचर एकदम क्रिस्पी आता है, अगर आप स्नैक्स के शौकीन हैं और कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए मजेदार और आसान है.

सामग्री
-स्प्राउटेड मूंग – 1 कप
-हरी धनिया – 2-3 चम्मच
-पुदीना के पत्ते – 1-2 चम्मच
-हरी मिर्च – 2-3
-लहसुन – 3-4 कलियां
-अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
-बेसन – ½ कप
-चावल का आटा – ½ कप
-सरसों का तेल – 2 टेबलस्पून
-कश्मीरी मिर्च पाउडर – 1.5 चम्मच
-हल्दी पाउडर – ½ चम्मच
-धनिया पाउडर – 2 चम्मच
-जीरा पाउडर – 1 चम्मच
-चाट मसाला – 1 चम्मच
-काली मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
-गरम मसाला – ¼ चम्मच
-हींग – ½ चम्मच
-काला नमक – 1 चम्मच
-अजवाइन – 1 चम्मच

बनाने की विधि
1. सबसे पहले हरी धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को अच्छे से धोकर मिक्सी में डालें. जरूरत हो तो 1-2 चम्मच पानी डालकर मोटा पेस्ट तैयार करें.
2. एक बड़े पैन में सरसों का तेल गरम करें और उसमें कश्मीरी मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, चाट मसाला, काली मिर्च, गरम मसाला, हींग, काला नमक और क्रश की हुई अजवाइन डालें. मसालों को अच्छी तरह मिलाएं.
3. अब हरी चटनी वाला पेस्ट इसमें डालें और दो-तीन चम्मच पानी मिलाकर सभी फ्लेवर को अच्छे से मिलाएं.
4. मिश्रण में बेसन और चावल का आटा डालें. फिर इसमें स्प्राउटेड मूंग डालें और हाथों से अच्छी तरह मसलकर मिलाएं.
5. अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार करें. बैटर इतना होना चाहिए कि वह हाथ से फॉर्म लिया जा सके लेकिन बहुत पतला न हो.

View this post on Instagram




.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-homemade-mung-vada-crispy-snacks-at-home-moong-koliwada-recipe-in-hindi-ws-ekl-10132339.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here