Last Updated:
Cumin water benefits: भारतीय भोजन में कई तरह के साबुत मसालों का इस्तेमाल होता है, जिसमें जीरा सबसे मुख्य है. बिना जीरा के तड़का कैसे लग सकता है. दाल हो, सब्जी हो या फिर कोई और व्यंजन, जीरा तो मस्ट है. जीरा साबुत डालने के साथ ही इसके पाउडर का भी खूब इस्तेमाल किया जाता है. साबुत जीरे में ढेरों तरह के पोषक तत्व होते हैं. यह कोई साधारण मसाला नहीं है, बल्कि सेहत के लिए खजाना है. कई रोगों के लिए रामबाण इलाज है. इसी जीरो को जब आप पानी में रातभर भिगोकर छोड़ देते हैं और फिर इस पानी को पीते हैं तो इससे कई तरह के फायदे होते हैं. चलिए जानते हैं जीरे वाला पानी पीने से क्या फायदा होता है.

जीरा साधारण मसाला नहीं बल्कि स्वास्थ्य का खजाना है. जीरे में फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक, विटामिंस आदि मौजूद होते हैं. वहीं, जीरे वाले पानी में आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर, जिंक फाइबर आदि होते हैं. ये सभी इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं.

जीरे वाला पानी पीने से पाचन तंत्र को लाभ होगा. चेहरे पर दाग-धब्बे, मुंहासे की समस्या को भी काफी हद तक दूर कर सकता है. आयुर्वेद में जीरा का खास महत्व है. जीरे का पानी सेहत के लिए वरदान है. यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. पेट फूलना और गैस की समस्या कम करता है. एनर्जी से भरपूर महसूस कराता है.

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, जीरा पानी पेट की सेहत के लिए रामबाण है. यह पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है. भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है. कब्ज, अपच जैसी समस्याओं से राहत देता है. जीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और कंपाउंड्स इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं, जिससे सर्दी-खांसी और संक्रमण से बचाव होता है. विशेष रूप से सर्दियों में यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

इसके अलावा, जीरा पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी सहायक है. यह एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक है, जो लीवर और किडनी को साफ रखता है. मेटाबॉलिज्म को तेज करने की क्षमता के कारण यह वजन नियंत्रण में भी उपयोगी है. नियमित सेवन से शरीर की चर्बी कम होती है. एनर्जी लेवल बढ़ता है.

त्वचा के लिए भी जीरा पानी वरदान है. यह मुंहासे और पिंपल्स कम करता है, क्योंकि एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन घटाते हैं. इसे पीने से खून साफ होता है, जिससे त्वचा को प्राकृतिक चमक मिलती है. जीरे में आयरन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर होते हैं, जो एनीमिया से बचाते हैं और बालों को मजबूत बनाते हैं.

जीरा पानी बनाने का तरीका- एक गिलास पानी लें. इसमें एक चम्मच जीरा डाल दें. इसे आप ऐसे ही रातभर पानी में डालकर छोड़ दें. सुबह उबालकर छान लें और गुनगुना पिएं. जीरे वाला पानी सुबह खाली पेट पिएंगे तो अधिक लाभ होगा. विशेषज्ञों के अनुसार, इस नेचुरल ड्रिंक को हर दिन पीने से लाभ तो होता है, लेकिन प्रेग्नेंसी या कोई बीमारी हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-drinking-cumin-water-an-empty-stomach-health-benefits-jeera-pani-peene-ke-fayde-in-hindi-10006642.html

















