Home Food Delhi Sundar Nursery hosts Saras Food Festival with flavors from 25 states

Delhi Sundar Nursery hosts Saras Food Festival with flavors from 25 states

0
0


Last Updated:

Saras Food Festival Delhi: सुंदर नर्सरी दिल्ली में 29 नवंबर से 9 दिसंबर तक सरस फूड फेस्टिवल हो रहा है. जिसमें 25 राज्यों के पारंपरिक व्यंजन और 200 महिला उद्यमी शामिल हैं. खाने और संस्कृति का अनोखा संगम यहां पर देखने को मिलेगा. हुमायूं के मकबरे के पास स्थित सुंदर नर्सरी में सुबह 11:30 बजे से रात 9:30 बजे तक लोग 25 राज्यों के व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं. 

दिल्लीः दिल्ली वालों के लिए इस बार वीकेंड और भी खास होने वाला है. क्योंकि शनिवार से सुंदर नर्सरी में स्वाद और संस्कृति का अनोखा संगम सरस फूड फेस्टिवल शुरू हो गया है. ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित यह फेस्टिवल 29 नवंबर से 9 दिसंबर तक चलेगा. जिसमें देश भर से आई महिलाए अपने-अपने राज्यों के पारंपरिक व्यंजन पेश कर रही हैं. यह कार्यक्रम न सिर्फ खाने का उत्सव है, बल्कि भारत की विविध संस्कृति, ग्रामीण परंपराओं और महिलाओं की उद्यमिता को करीब से जानने-समझने का मौका भी देता है. दिल्ली और आस-पास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग हर साल इस कार्यक्रम में आते हैं और इस बार भी उत्साह साफ दिख रहा है.

62 स्टॉल और 25 राज्यों के स्वाद
फेस्टिवल में देश भर के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 200 से अधिक महिला उद्यमी हिस्सा ले रही हैं. कुल 62 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें से 50 लाइव फूड स्टॉल होंगे जहां फूड वहीं बनता हुआ दिखेगा और 12 स्टॉल प्राकृतिक व ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थों के लिए होंगे.

खाने का खास स्वाद 
फेस्टिवल में 25 राज्यों के लोकप्रिय व्यंजन लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. राजस्थान के दाल-बाटी-चूरमा, बंगाल की फिश करी, तेलंगाना की हैदराबादी बिरयानी, बिहार का लिट्टी-चोखा, केरल की मालाबार बिरयानी, पंजाब का सरसों का साग-मक्के की रोटी और छोले-भटूरे, असम के मशरूम मोमोज, महाराष्ट्र का वड़ा पाव-मिसल पाव, उत्तर प्रदेश के पराठे और कबाब, हरियाणा की बाजरे की खिचड़ी, अरुणाचल प्रदेश का बांबू राइस, ओडिशा के तंदूरी व्यंजन, गुजरात का ढोकला और गोवा की फिश करी व प्रॉन फाई जैसे पकवान लोगों को अलग-अलग राज्यों के स्वाद से रूबरू करा रहे हैं.

कब से कब तक 
सरस फूड फेस्टिवल 29 नवंबर से 9 दिसंबर 2025 तक नई दिल्ली के सुंदर नर्सरी, निजामुद्दीन में आयोजित किया जा रहा है. हुमायूं के मकबरे के पास स्थित सुंदर नर्सरी में सुबह 11:30 बजे से रात 9:30 बजे तक लोग 25 राज्यों के व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं.

About the Author

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और Bharat.one तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homelifestyle

दिल्ली वालों के लिए खास मौका! शुरू हुआ सरस फूड फेस्टीवल, जानें खासियत


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-delhi-sundar-nursery-hosts-saras-food-festival-with-flavors-from-25-states-local18-ws-kl-9928591.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here