Home Food Dhaniya tamatar chutney Recipe: बोरिंग खाने का स्‍वाद बढ़ाएगी टमाटर-धनिया की चटपटी...

Dhaniya tamatar chutney Recipe: बोरिंग खाने का स्‍वाद बढ़ाएगी टमाटर-धनिया की चटपटी चटनी, बनाने का तरीका है आसान

0
5


Tomato-coriander chutney recipe: विंटर (Winter) के मौसम में गर्मागर्म और चटपटी रेसिपी खाने का मजा ही कुछ और होता है. लेकिन रोज मजेदार खाना बनाना असंभव है. ऐसे में अगर किसी दिन खाना बोरिंग या बेस्वाद लगे तो आप झट से टमाटर-धनिया की चटपटी चटनी बनाएं और सर्व करें. यह चटनी न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाएगी, बल्कि यह आपके मूड को भी फ्रेश करेगी. यही नहीं, पोषण से भरपूर धनिया और टमाटर की यह चटनी हर तरह के भोजन, जैसे पराठे, पकौड़े, या चावल के साथ लाजवाब लगती है. यह चटनी न केवल स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है. टमाटर में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं, जबकि धनिया पाचन में मदद करता है. तो आइए जानते हैं इसे तैयार करने का तरीका और इसके खास फायदों के बारे में.

सामग्री:
– 2-3 पके हुए टमाटर
– 1/2 कप ताजा धनिया पत्तियां
– 2-3 हरी मिर्च
– 4-5 लहसुन की कलियां
– 1 चम्मच जीरा
– नमक स्वादानुसार
– 1 चम्मच नींबू का रस

बनाने का तरीका:
सबसे पहले गैस पर टमाटर, मिर्च, लहसुन को डायरेक्‍ट रखकर चारों तरफ से हल्का सा भून लें. इससे चटनी का स्वाद और बढ़ जाएगा. अब सावधानी से टमाटर का छिलका उतारें और मिक्सर ग्राइंडर में भुने टमाटर, धनिया पत्तियां, हरी मिर्च, लहसुन और जीरा डालें.

अब इन सारी चीजों को मिक्‍सी में अच्‍छी तरह पीस लें. अब इसे एक कटोरी में निकालें और इसमें स्वादानुसार नमक डालकर गाढ़ी चटनी बना लें. अंत में चटनी में नींबू का रस डालें और अच्छे से मिक्स करें. आप इसमें एक या दो चम्‍मच सरसों का तेल भी मिला सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:विंटर में बच्‍चों को पिलाएं घर पर बनी गर्मागर्म लपसी, शरीर को रखेगा गर्म, बूस्‍ट करेगा इम्‍यूनिटी भी, ये रही रेसिपी

यह चटनी पराठों, रोटी, चावल और स्नैक्स के साथ बहुत अच्छी लगती है. आप इसे फ्रिज में स्टोर कर 2-3 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं. यह आसान रेसिपी आपके हर खाने का मजा दोगुना कर देगी.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-dhaniya-tamatar-chutney-recipe-spicy-tomato-coriander-chutney-will-enhance-taste-of-food-easy-to-make-know-method-8839837.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here