जमशेदपुर: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे समोसा पसंद न हो. खासकर जब गरमा-गरम समोसा चाय के साथ मिल जाए, तो नाश्ते से लेकर शाम तक का मूड अपने आप बन जाता है. लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि आधी रात को समोसा खाने का मन करता है या अचानक घर पर मेहमान आ जाते हैं. समझ नहीं आता कि झटपट क्या परोसा जाए. जमशेदपुर के समोसा प्रेमियों के लिए अब इस समस्या का बेहतरीन समाधान लेकर आए हैं शहर के रहने वाले दिलीप जी.
फ्रोजन फायर समोसा, छह महीने तक सुरक्षित
समोसे के शौकीन दिलीप जी ने लोगों की जरूरत और पसंद को समझते हुए एक अनोखी पहल की है. उन्होंने “फ्रोजन फायर” नाम से अपनी कंपनी शुरू की है. जहां आपको मिलते हैं खास किस्म के फ्रोजन समोसे. इन समोसों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप इन्हें लगभग 6 महीने तक सुरक्षित रख सकते हैं. जब भी मन करे, सीधे तेल में डालकर गरमा-गरम समोसे तैयार कर सकते हैं.
स्वाद के मामले में भी बेहद खास
फ्रोजन फायर के समोसे केवल लंबे समय तक चलने वाले ही नहीं, बल्कि स्वाद के मामले में भी बेहद खास हैं. यहां आपको एक-दो नहीं, बल्कि कई तरह के अनोखे और लाजवाब फ्लेवर मिलते हैं. इनमें क्लासिक आलू समोसा तो है ही, साथ ही चिली अनियन गार्लिक, बीटरूट ट्विस्ट समोसा, बंगाली सिंघाड़ा और खास ठेचा आलू समोसा भी शामिल हैं. हर फ्लेवर अपने आप में अलग स्वाद और अनुभव देता है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है.
जानिए समोसा बनाने का मकसद
दिलीप जी बताते हैं कि उनका मकसद यही है कि लोगों को घर बैठे आसानी से अच्छा और स्वादिष्ट नाश्ता मिल सके. खासकर उन लोगों के लिए जो देर रात काम से लौटते हैं, अचानक मेहमान आ जाते हैं या फिर बच्चों को कुछ टेस्टी खिलाना चाहते हैं. फ्रोजन समोसे की मदद से अब न तो बाहर जाने की जरूरत है और न ही ज्यादा तैयारी की.
अगर आप भी समोसे के शौकीन हैं और चाहते हैं कि कभी भी, किसी भी समय गरमा-गरम समोसे मिल जाएं, तो आप फ्रोजन फायर से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए आप मोबाइल नंबर 7004338733 पर कॉल या संपर्क कर सकते हैं. समोसे आपके घर तक पहुंच जाएंगे. आप उन्हें तेल में तलकर खुद भी एंजॉय कर सकते हैं. मेहमानों को भी खुशी-खुशी परोस सकते हैं. कुल मिलाकर, जमशेदपुर में फ्रोजन फायर समोसा प्रेमियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जहां स्वाद, सुविधा और भरोसा तीनों एक साथ मिलते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-dilip-ji-launches-frozen-fire-samosa-in-jamshedpur-safe-for-6-months-local18-ws-kl-10021007.html

















