Home Food easy breakfast idea| Healthy Sandwich recipe| प्रोटीन रिच सैंडविच घर पर बनाएं,...

easy breakfast idea| Healthy Sandwich recipe| प्रोटीन रिच सैंडविच घर पर बनाएं, बड़े से बच्चे तक खाएंगे दिल खोलकर

0
4


ठंड के मौसम में सुबह उठकर बच्चों के लिए टिफिन तैयार करना बहुत मुश्किल होता है. ऐसे में यदि आप रोज बच्चों बाहर का अनहेल्दी फूड टिफिन में दे रहे हैं, तो लेख आपके लिए है. यहां आप कम समय में तैयार होने वाले सैंडविच की रेसिपी जान सकते हैं. खास बात है कि ये टेस्ट में लाजवाब होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं.

सैंडविच बड़ों के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है जो प्रोटीन, फाइबर और स्वाद का सही संतुलन प्रदान करता है. एक वयस्क को दिनभर के लिए लगभग 45-55 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है, और सही तरीके से बनाया सैंडविच इस जरूरत को पूरा करने में मदद कर सकता है.

इसे भी पढ़ें- पैकेट वाले दूध को उबालना चाहिए या नहीं? डॉक्टर ने बताया इस एक गलती से रोज हजारों लोग बिगाड़ रहे अपनी हेल्थ

आसान और टेस्टी सैंडविच रेसिपी

अंडा-पालक सैंडविच
दो फेंटे हुए अंडों में तली हुई पालक डालें, हल्का नमक-मिर्च डालकर दो ब्रेड के बीच इस पूरे सामग्री को रखें. इसमें आप क्रीम भी मिला सकते हैं, हालांकि ये पूरी तरह से वैकल्पिक है. इस तरह से आपका यह प्रोटीन और आयरन से भरपूर, स्वादिष्ट और हल्का नाश्ता बनकर तैयार है.

पनीर टिक्का सैंडविच
पनीर के टुकड़ों को दही, हल्दी, मिर्च और अदरक-लहसुन के पेस्ट में मैरीनेट करें, फिर तवे पर सेंकें. इसे मल्टीग्रेन ब्रेड के बीच में प्याज और टमाटर के साथ रखकर सर्व करें.

टोफू काली मिर्च सैंडविच
टोफू या पनीर और बेल पेपर को सोया सॉस और काली मिर्च के साथ तवे पर भूनें. फिर इसे टोस्टेड ब्रेड या रोल में भरें.और इस तरह से बड़ी ही आसानी से बनकर तैयार है आपका हल्का और पौष्टिक ब्रेकफास्ट.

स्प्राउट्स और चीज सैंडविच
मूंग या मिक्स्ड स्प्राउट्स, प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को टॉस करें, और इसे ब्रेड पर फैला दें. इस पर ऊपर से कसा हुआ चीज डालकर टोस्ट करें. इस तरह से तैयार है प्रोटीन से भरपूर गर्म, कुरकुरा और हेल्दी सैंडविच.

पीनट बटर केला सैंडविच
ब्रेड पर पीनट बटर और केले की स्लाइस डालें, अगर चाहें तो थोड़ा दालचीनी छिड़कें. यह मीठा और पौष्टिक नाश्ता है जिसे बनाने में समय नहीं लगता.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-sandwich-recipe-easy-to-make-in-short-time-taste-amazing-and-are-healthy-too-ws-l-9904953.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here