Last Updated:
Easy ways to identify real vs fake jaggery: सर्दियों में गुड़ से बनी कई चीजें मिलती हैं. धूप में बैठकर लोग खाना खाने के बाद गुड़ का एक टुकड़ा खाना जरूर पसंद करते हैं लोग. चीनी से कहीं हेल्दी भी है गुड़. हालांकि, आजकल मार्केट में मिलने वाली चीजों में गुड़ भी शामिल हो चुका है, जिसमें मिलावट की जाने लगी है. ऐसे में कहीं से भी गुड़ खरीदना अब सेहत के लिए सुरक्षित नहीं है. गुड़ में कई खतरनाक केमिकल्स मिलाए जा रहे हैं. ऐसे में इस डर से हेल्दी गुड़ का सेवन तो नहीं छोड़ सकते हैं, लेकिन कुछ आसान तरीकों से असली-नकली गुड़ की पहचान आप करके खुद को बीमार होने से बचा सकते हैं.

भारतीय रसोई में गुड़ (Jaggery) से कई तरह की चीजें बनाई जाती हैं. रिफाइंड शुगर से कहीं हेल्दी माना जाता है गुड़. लोग गुड़ वाली चाय भी पीते हैं. गुड़ में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जैसे आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं. यह एक नेचुरल स्वीटनर है, जो कई रोगों से शरीर को सुरक्षित रखता है.

गुड़ खाने से पाचन सही रहता है. कब्ज की समस्या नहीं होती. शरीर में आयरन की कमी दूर होती है. एंटीऑक्सीडेंट्स के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. सर्दियों में सर्दी, खांसी-जुकाम, फ्लू में भी राहत दे सकता है. शरीर में खून की कमी नहीं होती है. इसके साथ ही कई अन्य स्वास्थ्य लाभों से भरपूर है गुड़.

हालांकि, अब मार्केट में केमिकल मिले गुड़ भी मिलने लगे हैं. इनके रंग, स्वाद, बनावट में काफी फर्क होता है. मिलावटी गुड़ खाकर आपकी सेहत बिगड़ सकती है. यदि आप खुले में ठेले पर मिल रहे गुड़ खरीद कर ले आए हैं तो इसकी जांच करने के लिए आप इसे स्मेल करके देखिए. गुड़ गन्ने से बनता है. असली गुड़ में गन्ने की नेचुरल मिठास और खुशबू आएगी. नकली और मिलावटी गुड़ में केमिकल युक्त खराब सी महक आएगी. अगर गुड़ की खुशबू खराब लगे तो सेवन न करें.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

गुड़ को उसके रंग से पहचाने. असली गुड़ का रंग गहरा भूरा या काला सा होता है, लेकिन जो नकली गुड़ होगा वो हल्का पीले रंग को होता है. कहीं से भी गुड़ खरीदने से बचें. स्वाद, बनावट, रंग को अच्छी तरह से जांच-परख कर ही गुड़ खरीदें. कई बार गुड़ में चूना मिला दिया जाता है. इससे गुड़ का रंग हल्का भूरा या हल्का पीला सा या चमकीला हो जाता है. गुड़ में कुछ लोग चीनी, ग्लूकोज, चावल या मक्का का आटा मिलाया जाता है, ताकि भार और मिठास बढ़ा सकें.

गुड़ का एक छोटा टुकड़ा लेकर अपनी हथेली पर रगड़ें. असली गुड़ सख्त होगा जो आसानी से नहीं टूटेगा. जो रगड़ने पर आसानी से टूट जाता है और चिपचिपा सा होता है, वह मिलावटी गुड़ होता है. अगर गुड़ रगड़ने पर हथेलियों पर चिपक जाए तो इसे बिल्कुल भी न खाएं. यह नकली हो सकता है.

आप गुड़ को पानी में डालकर देखिए. असली गुड़ होगा तो ये पानी में धीरे-धीरे घुलेगा और पानी में कोई भी कण, गंदगी या अवशेष नहीं दिखाई देगा. वहीं, नकली गुड़ जल्दी घुलेगा और पानी में नीचे सफेद पाउडर, रेत या अवशेष से बैठ जाए तो समझ लें गुड़ मिलावटी है.

गुड़ खरीदने से पहले थोड़ा सा टुकड़ा चख करके देखिए. यदि स्वाद में कड़वा, हल्का सा नमकीन लगे तो इसमें हो सकता है कि सोडा या केमिकल मिक्स किया गया हो. यदि स्वाद में गुड़ मीठा लगे, गन्ने का स्वाद आए तो ये गुड़ आप खरीद सकते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/tips-and-tricks-5-simple-hacks-and-ways-to-identify-real-vs-fake-jaggery-asli-nakli-gud-ki-pahchan-karne-ke-asan-tarike-10045829.html






