Last Updated:
Bihari Food in Delhi: दिल्ली में कई जगह बिहारी व्यंजन मिलते हैं. इनका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि लोग खाते ही खुश हो जाते हैं.
बिहारी फूड
हाइलाइट्स
- दिल्ली में कई जगहों पर बिहारी व्यंजन मिलते हैं.
- मिस्टर लिट्टीवाला लक्ष्मी नगर में प्रसिद्ध है.
- चाणक्यपुरी में बिहार भवन सस्ता और स्वादिष्ट है.
Bihari Food in Delhi: दिल्ली में दिल्ली वालों के अलावा सबसे ज्यादा बिहार के लोग दिखाई देते हैं, जो हर फील्ड में काम कर रहे होते हैं. जब इन लोगों को घर की याद सताती है, तो उन्हें सबसे पहले अपने घर का स्वादिष्ट और पारंपरिक खाना खाने का मन करता है. लिट्टी-चोखा जैसे बिहारी व्यंजन न सिर्फ स्वाद को संतुष्ट करते हैं. हालांकि, दिल्ली में रहते हुए ऑथेंटिक बिहारी फूड ढूंढ़ना कुछ मुश्किल हो सकता है. लेकिन अगर आप भी ऐसा महसूस करते हैं, तो दिल्ली में कई बेहतरीन जगहें हैं, जहां आप आसानी से बिहारी फूड का स्वाद ले सकते हैं. आप वीकेंड पर इन स्थानों पर जा सकते हैं. तो आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में.
मिस्टर लिट्टीवाला
बिहारी खाने के शौकीन लोग दिल्ली में स्थित इस छोटे से भोजनालय का बार-बार दौरा करते हैं. लक्ष्मी नगर की संकरी और खस्ताहाल सड़कों पर स्थित यह रेस्टोरेंट अपने बिहारी व्यंजनों के लिए मशहूर है. यहां की खस्ता लिट्टी-चोखा किसी भी बिहारी फूड लवर के स्वाद को पूरी तरह संतुष्ट करने के लिए काफी है.
बिहार की रसोई
अगर आप बार-बार दिल्ली हाट जाती हैं तो आप इस जगह के बारे में जरूर पता होगा. दिल्ली हाट में प्रामाणिक बिहारी व्यंजन परोसने वाली यह रसोई काफी फेमस है.अगर आप यहां पर हैं और कुछ अच्छा व अलग खाने का मन बना रही हैं तो ऐसे में आप बिहार की रसोई में एक बार जरूर जाएं. यकीन मानिए, अगर आपको बिहारी फूड पसंद है तो यह जगह आपको निराश नहीं करेगी.
बिहार भवन
अगर आप कुछ सस्ता ट्राई करना चाहते हैं तो आप दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित बिहार भवन में जा सकते हैं. यहां पर आपको बिहार के ऑथेंटिक खाने के स्वाद के साथ साथ तो मिलेगा ही मिलेगा साथ ही साथ आपको कम प्राइस भी देखने को मिलेगा. आप यहां पर लिट्टी चोखा से लेकर हर एक चीज बिहार की फेमस ट्राई कर सकते हैं.
March 15, 2025, 10:20 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-famous-bihari-food-in-delhi-best-place-to-eat-litti-chokha-local18-9101976.html







