Fateh Ki Kachori Delhi: सर्दियों की शुरुआत हो गई है. ऐसे में अगर लाजवाब कचौड़ी मिल जाए, तो खाते ही दिल खुश हो जाता है. यूं तो दिल्ली में कई जगहों पर कचौड़ी मिलती है. लेकिन अगर आपने सिविल लाइंस पर मिलने वाली कचौड़ी खा ली तो दीवाने हो जाएंगे. हम बात कर रहे हैं फतेह की कचौड़ी की. आइए जानते हैं कि ऐसा क्या खास है इस कचौड़ी में.
60-70 साल पुरानी फतेह की कचौड़ी
फतेह की कचौड़ी बेचने वाले विनीत ने बताया कि फूड कार्ट उनके नाना जी के नाम पर है, जिन्होंने इसकी शुरुआत 60 से 70 साल पहले की थी. उन्होंने बताया कि फतेह की कचौड़ी दिल्ली में सिविल लाइंस इलाके में दो जगह लगाई जाती है. एक तो सेंट जेवियर्स स्कूल, राज निवास मार्ग, सिविल लाइन्स और दूसरा राजपुर रोड, लुडलो कैसल, सिविल लाइन्स पर लगती है.
ये है कचौड़ी की खासियत
इस कचौड़ी की सबसे खासियत यह है कि यहां पर कचौड़ियों में आलू और पीटी भरकर दिया जाता है. इस कचौड़ी के ऊपर मटर का पेस्ट लगा कर लोगों को सर्व किया जाता है, जिस पर मीठी चटनी, नींबू, प्याज और धनिया डाला जाता है. इस कचौड़ी का स्वाद अन्य कचौड़ी के मुकाबले बढ़ जाता है. कचौड़ी को बनाने के लिए यह सुबह 4:00 बजे से लग जाते हैं, जिसके बाद यहां पर लाकर 3 से 4 घंटे में सभी कचौड़ी बेच देते हैं. यहां पर कचौड़ी का रेट 40 रुपए पर प्लेट है.
इसे भी पढ़ें – Famous Samosa: मात्र 15 रुपये का समोसा, बूंदी के रायते के साथ करते हैं सर्व, लाजवाब स्वाद है दूर-दूर तक फेमस
कैसे पहुंचे यहां
अगर आप भी कचौड़ी का स्वाद लेना चाहते हैं, तो यलो मेट्रो लाइन से सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा. गेट नंबर 1 से बाहर निकलते ही किसी भी रिक्शा से 10 से 15 मिनट में पहुंच जाएंगे. फतेह कचौड़ी की फूड कार्ट सुबह 11:00 से लेकर दोपहर 4:00 बजे तक खुली रहती है. रविवार के दिन यह फूड कार्ट बंद रहती है, बाकी किसी भी दिन आप यहां पर आ सकते हैं.
FIRST PUBLISHED : November 18, 2024, 10:42 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-fateh-ki-kachori-civil-lines-delhi-location-timings-watch-video-local18-8841440.html

















