
Famous Pakora Shop in Farrukhabad: सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है. तो ऐसे में पकौड़े खाने के लिए लोग हमेशा तैयार रहते हैं. वो भी अगर मूंग दाल के मिल जाएं तो क्या ही कहने. यह खास पकौड़े मिल रहे हैं लाजवाब चटनी के साथ यूपी के फर्रुखाबाद के रजीपुर मुख्य मार्ग पर. एक बार इन पकौड़ों को खा लिया, तो बार-बार जरूर मांगेंगे.
फर्रुखाबाद के पकौड़ों की यह दुकान बहुत मशहूर है. रोजाना सुबह-सुबह खुल जाती है. वहीं, यहां पर आप किसी भी समय जाएं, तो लाइन लगी जरूर दिखेगी. हर कोई अपनी बारी का इंतजार करता है. यही कारण है की दुकानदार इसे तैयार के लिए खुद से तैयार मसालों का एक खास अनुपात में प्रयोग करते हैं. यहां के पकौड़े इतनी स्वादिष्ट हैं कि लोग काफी दूर से इसको खरीदने के लिए पहुंचते हैं.
100 रुपये में भर जाएगा पेट
लोकल18 को दुकानदार बताया हैं कि वह सबसे पहले बाजार से खड़े मसाले को लेकर उन्हें सुखाते हैं. इसके बाद घर पर पीसने के बाद इसमें प्रयोग करते हैं. इसे तैयार करने के लिए हरी सब्जियों के रूप में पालक, मिर्च, धनिया, हींग, जीरा, प्याज जैसी विभिन्न सब्जियों का प्रयोग करते हैं. इन सभी के मिश्रण में मूंग की दाल के पेस्ट को मिलाने के बाद एक खास अनुपात में मिश्रण करके गर्म तेल में धीमी आंच में सेकते हैं. 1 किलो पकौड़ो की कीमत 100 रुपये है.
ऐसे बनते हैं स्पेशल पकौड़े
सबसे पहले प्याज, मूंग की दाल, पानी, मिर्च, धनिया, पालक और दूसरी सब्जियों के मिश्रण को बारीक काटने के बाद मूंग की दाल के पेस्ट में मिलाया जाता है. इसके बाद में पहले से तैयार किए गए मसालों को डाला जाता है. शुद्ध तेल में इसे कुछ देर सेका जाता है. जब इनका रंग हल्का लाल हो जाता है, तो इसे तेल से निकालने के बाद चटनी के साथ परोस दिया जाता है.
FIRST PUBLISHED : December 25, 2024, 14:58 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-farrukhabad-ke-mashoor-pakora-up-must-try-food-in-cheap-price-local18-8919164.html

















