Last Updated:
व्रत में साबूदाना, शकरकंद, मखाने, दही, फल और ड्राई फ्रूट्स खाने से एनर्जी बनी रहती है, वेट लॉस में मदद मिलती है और स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है.

व्रत सिर्फ धार्मिक आस्था से जुड़ा नहीं होता बल्कि यह शरीर को डिटॉक्स करने और हेल्दी बनाए रखने का भी एक अच्छा तरीका है. कई लोग व्रत के दौरान डाइट को लेकर कंफ्यूज रहते हैं और सोचते हैं कि क्या खाएं जिससे एनर्जी भी बनी रहे, वेट लॉस में भी मदद मिले और स्किन पर नेचुरल ग्लो भी आए. सही चुनाव किए गए फूड्स न सिर्फ पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं बल्कि शरीर को आवश्यक पोषण भी देते हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसे 5 फूड्स के बारे में जिन्हें व्रत के दौरान जरूर शामिल करना चाहिए.

साबूदाना – यह एनर्जी बूस्टर के रूप में जाना जाता है. व्रत का सबसे पॉपुलर और हेल्दी फूड है साबूदाना. यह कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है जो तुरंत एनर्जी देता है. व्रत के दौरान अक्सर शरीर कमजोर और सुस्त महसूस करता है, ऐसे में साबूदाना खिचड़ी या साबूदाना खीर बेहद फायदेमंद साबित होती है. इसमें मूंगफली और हरी मिर्च डालकर खाने से प्रोटीन और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं. यह डाइजेस्ट करने में आसान होता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता.

शकरकंद – वेट लॉस फ्रेंडली शकरकंद व्रत के दौरान खाने के लिए बेस्ट सुपरफूड माना जाता है. इसमें फाइबर और विटामिन ए, सी, पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है. फाइबर की वजह से यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है और वेट लॉस में मदद मिलती है. साथ ही यह ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल में रखता है. उबली हुई शकरकंद पर हल्का सा सेंधा नमक और नींबू डालकर खाने से स्वाद और भी बढ़ जाता है.

मखाने – लो-कैलोरी हेल्दी स्नैक है. व्रत के दौरान भूख लगने पर लोग तले हुए स्नैक्स खा लेते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. ऐसे में मखाना एक परफेक्ट ऑप्शन है. यह लो-कैलोरी और हाई-प्रोटीन स्नैक है, जो वेट लॉस में मदद करता है. मखाने में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखते हैं. इसे हल्के घी में भूनकर या दूध में डालकर खाया जा सकता है.

दही – स्किन और डाइजेशन का बेस्ट फ्रेंड है. दही व्रत में खाना बहुत जरूरी है क्योंकि यह पाचन को दुरुस्त रखता है. इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पेट को हल्का रखते हैं और कब्ज जैसी समस्या को दूर करते हैं. दही खाने से स्किन पर भी नेचुरल निखार आता है क्योंकि यह शरीर को अंदर से ठंडक देता है और हाइड्रेशन बनाए रखता है. चाहें तो इसे फल या खीरे के साथ मिलाकर रायते के रूप में खाया जा सकता है.

फल और ड्राई फ्रूट्स- व्रत में फल खाना तो जरूरी होता ही है क्योंकि ये शरीर को विटामिन, मिनरल्स और फाइबर देते हैं। सेब, केला, पपीता, अनार और संतरा व्रत में आसानी से खाए जा सकते हैं. वहीं ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, अखरोट और काजू एनर्जी और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं. ये न सिर्फ वेट लॉस में मदद करते हैं बल्कि स्किन को ग्लोइंग और यंग बनाए रखते हैं. अगर आप व्रत के दौरान इन 5 फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो आपको कमजोरी महसूस नहीं होगी, वेट कंट्रोल करना आसान होगा और स्किन पर नेचुरल ग्लो भी बना रहेगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-include-these-5-superfoods-in-vrat-for-energy-weight-loss-and-glow-ws-kl-9652721.html

















