Aloo Partha Recipe: सर्दियों में गरमागरम आलू के पराठे का स्वाद हर किसी के मन को खुश कर देता है, लेकिन अक्सर लोग इसे बनाते समय निराश हो जाते हैं क्योंकि पराठा बेलते ही फट जाता है या आलू का मसाला पूरे पराठे में नहीं फैलता. यही वजह है कि कुछ लोग आलू पराठा बनाने से कतराते हैं, अगर आप भी चाहते हैं कि आपका पराठा तवे पर जाते ही फूले और हर बाइट में आलू का स्वाद आए, तो आपको भरत की रसोई के खास तरीके जानने होंगे. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आटा गूंथे, मसाला तैयार करें और पराठा बेलने और सेकने की ट्रिक्स अपनाएं. सही गूंथा हुआ आटा, ठंडे आलू का मसाला, लोई बनाने की तकनीक और बेलने का सीक्रेट-इन सबको मिलाकर आपका पराठा हर बार फूला-फूला बनेगा. चाहे आप पहली बार बना रहे हों या एक्सपर्ट हों, ये टिप्स आपकी मदद करेंगे कि पराठा न सिर्फ फटे नहीं, बल्कि कुरकुरा और स्वादिष्ट भी बने. भरत की रसोई की ये ट्रिक्स आपके नाश्ते का मजा दोगुना कर देंगी.
1. आटा गूंथने का सही तरीका
आटे की कंसिस्टेंसी पर ही पराठे की सफलता निर्भर करती है. भरत की रसोई का पहला सीक्रेट है कि आटा न बहुत सख्त हो, न बहुत नरम. बहुत सख्त आटा बेलते समय खिंचता नहीं और फट जाता है. बहुत नरम आटा संभालने में मुश्किल होता है.
-आटा गूंथते समय हाथ में थोड़ा घी लगाएं और आटे पर रब करें. इससे आटा चिकना होगा और बेलते समय फटेगा नहीं.
-गूंथे हुए आटे को 15 मिनट के लिए हल्के गीले कपड़े से ढककर रखें. यह आटे को सूखने से बचाता है और ग्लूटेन रिलैक्स होने से पराठा आसानी से फूलेगा.
2. मसाले के लिए ठंडे आलू का इस्तेमाल
अक्सर लोग गरम आलू का मसाला इस्तेमाल कर देते हैं, जो बड़ी गलती है. गरम आलू में नमी ज्यादा होती है, जिससे बेलते समय पराठा फट सकता है.
-उबले और ठंडे आलू लें.
-कटी हरी मिर्च, प्याज, कद्दूकस लहसुन, धनिया पत्ती, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, आमचूर और नमक डालकर मसाला तैयार करें.
-मसाले में अजवाइन भी मिलाएं. यह स्वाद के साथ पाचन में भी मदद करता है.

3. लोई तैयार करने की तकनीक
मसाला भरने के लिए लोई बनाना सबसे महत्वपूर्ण कदम है.
-लोई को गोल बॉल बनाएं और अंगुलियों की मदद से बीच मोटा और किनारे पतले रखें.
-बीच में मसाला भरें और हाथ की अंगुलियों से किनारे ऊपर उठाएं, उल्टे हाथ के अंगूठे से मसाले को अंदर दबाएं.
-अतिरिक्त आटा हटा दें.
इस ट्रिक से मसाला पूरे पराठे में फैल जाता है और बेलते समय फटने की समस्या खत्म हो जाती है.
4. बेलने का सीक्रेट
पराठा फटने से बचाने का सबसे बड़ा सीक्रेट बेलने की तकनीक है.
-लोई पर सूखा आटा छिड़कें.
-बेलन को सेंटर पर रखने की बजाय थोड़ा साइड पर रखें.
-एक साइड से ऊपर की ओर और दूसरी साइड से नीचे की ओर बेलें.
-बेलते समय लोई को जितना बड़ा हो सके फैलाएं, बेलन सिर्फ पतला करने के लिए इस्तेमाल करें.
इस तरीके से पराठा हर कोने तक फूला और मसालेदार रहेगा.

5. सेकने और फुलाने का तरीका
पराठे को मीडियम फ्लेम पर सेकना चाहिए.
1. पहले पराठे को बिना घी के हल्का पकाएं ताकि कच्चापन निकल जाए.
2. दोनों साइड पर हल्का घी लगाएं और फिर सेकें.
3. करछी या स्पैचुला से हल्का दबाते हुए पराठा पकाएं.
इससे पराठा तवे पर जाते ही फूलेगा और कुरकुरेपन के साथ आलू का स्वाद हर हिस्से में रहेगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-perfect-aloo-paratha-dough-and-filling-tips-aloo-partha-recipe-in-10-minute-ws-ekln-9861681.html







