Last Updated:
Taste of Chaat: वृंदावन में चाट का चस्का नाम से फेमस इस रेस्टोरेंट की बीटेक चाट इंजीनियरों के पसंदीदा डिश की कहानी है. क्या है इस खास चाट की पूरी कहानी, जानने के लिए पढ़ें आगे…
चाट का चस्का रेस्टोरेंट में मिलती है बीटेक चाट
वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित चाट का चस्का रेस्टोरेंट अपनी चाट के लिए बेहद फेमस है. इस रेस्टोरेंट पर आपको इंजीनियरों की चाट कहीं जाने वाली बीटेक चाट का आनंद लेने के लिए मिलेगा. एक बार अगर आप इस चाट को खा लेते हैं, तो आप इस बीटेक चाट के दीवाने हो जाएंगे. बार-बार इसे खाने के लिए इस रेस्टोरेंट पर आएंगे.
इसके पीछे की कहानी क्या है, वह हम आपको Bharat.one के माध्यम से बताएंगे. वृंदावन में हर दिन हजारों श्रद्धालु आते हैं और यहां बांके बिहारी के दर्शन करने के बाद चाट का आनंद लेना नहीं भूलते. चाट का चस्का रेस्टोरेंट की मैनेजर शिवम शर्मा ने Bharat.one को बीटेक चाट की कहानी के बताया कि बीटेक चाट इंजीनियरों की पसंद चाट है. इसे बनाने में तकरीबन दो दर्जन अलग-अलग तरह की मसाले, सब्जी, फ्रूट्स डाले जाते हैं.
उन्होंने बताया कि बीटेक चार्ट बेहद लोग पसंद करते हैं और शाम होते ही यहां रेस्टोरेंट की सबसे फेमस चाट को जायका लेने के लिए लोग आते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि बीटेक चाट नाम इसका इसलिए रखा गया, क्योंकि एक अलग ही फीलिंग इसे खाने में आती है. खाते समय ऐसा लगता है कि कोई इंजीनियर इसे खा रहा है. उन्होंने बताया कि बीटेक चाट बनाने में पालक पत्ता, बेसन आदि का प्रयोग किया जाता है.
कितने का है बीटेक चाट का एक पत्ता
Bharat.one से बातचीत के दौरान शिवम शर्मा ने यह भी बताया कि इस चाट की कीमत केवल ढाई सौ रुपए रखी गई है. इस चाट का आनंद 2 से 3 व्यक्ति ले सकते हैं. जिस व्यक्ति को बीटेक चाट का चटकार लेना हो तो राधा केलि कुंज से पहले चाट का चस्का रेस्टोरेंट पड़ता है. परिक्रमा मार्ग में वहां आपको आकर इस चाट का चटकार ले सकते हैं.

Anoop Kumar Mishra is associated with Bharat.one Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें
Anoop Kumar Mishra is associated with Bharat.one Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to … और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-technique-of-this-b-tech-chaat-is-amazing-become-new-identity-of-this-city-of-up-evening-long-queue-of-people-to-taste-it-local18-9560918.html






