Last Updated:
Bhang Palak Sabji Recipe : पहाड़ों का खानपान हमेशा से सुर्खियों में रहा है. भांग वाली पालक की सब्जी, इन्हीं में से एक है. पहाड़ पर इसे सर्दियों में बड़े चाव से बनाया और खाया जाता है. Bharat.one से बात करते हुए बागेश्वर की चिकित्सक डॉ. संगीता बताती है कि भांग के बीज पहाड़ी भोजन का हमेशा से हिस्सा रहे हैं. भांग के बीजों में प्रोटीन, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड, कैल्शियम और फाइबर पाए जाते हैं. स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता और ऑर्गेनिक फूड की मांग के चलते भांग और पालक की ये रेसिपी लोगों को काफी पसंद आ रही है.
बागेश्वर. उत्तराखंड का पारंपरिक खानपान हमेशा से लोगों का ध्यान खींचता रहा है. इन्हीं में से एक भांग वाली पालक की सब्जी है, जिसे पहाड़ के घरों में सर्दियों के समय बनाया जाता है. अब यह डिश होमस्टे और ग्रामीण पर्यटन से जुड़े रसोईघरों में भी बन रही है. स्वाद और पोषण के संतुलन के कारण इसकी पर्यटकों में खूब डिमांड बढ़ रही है. बागेश्वर की चिकित्सक डॉ. संगीता बताती है कि भांग के बीज पहाड़ी भोजन का पुराना हिस्सा रहे हैं. इनका उपयोग चटनी, नमक और सब्जियों में किया जाता है. भांग के बीज प्रोटीन, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होते हैं. पालक आयरन, विटामिन A, C और K का अच्छा स्रोत माना जाता है. सर्दी के मौसम में यह संयोजन शरीर को ऊर्जा देने, पाचन बेहतर रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में सहायक माना जाता है.
बागेश्वर की कुशल गृहिणी महिला किरन पांडे Bharat.one को बताती है कि पहले खेतों में उगने वाले साग और स्थानीय बीजों से ही भोजन तैयार होता था. भांग के बीज वाली पालक सब्जी उसी परंपरा का हिस्सा है. अब स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता और ऑर्गेनिक फूड की मांग के चलते यह रेसिपी फिर से लोगों को पसंद आ रही है.
ये रहा पूरा तरीका
इस पारंपरिक सब्जी को बनाने की विधि भी सरल है. सबसे पहले भांग के बीजों को धीमी आंच पर हल्का भून लिया जाता है, जिससे उनकी खुशबू उभर आती है. इसके बाद इन्हें दरदरा पीसकर पेस्ट तैयार किया जाता है. कढ़ाई में घी या सरसों का तेल गरम कर हींग और जीरा का तड़का लगाया जाता है. फिर लहसुन और हरी मिर्च भूनकर बारीक कटा पालक डाला जाता है. पालक गलने पर उसमें भांग बीज का पेस्ट और नमक मिलाकर कुछ देर धीमी आंच पर पकाया जाता है. अंत में लहसुन और सूखी लाल मिर्च का तड़का स्वाद को और बढ़ा देता है. सब्जी मक्के या मंडुवे की रोटी और गरम चावल के साथ सबसे ज्यादा पसंद की जाती है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-pahari-bhang-palak-sabji-recipe-how-to-make-local18-10134276.html







