Home Food Food Story: इस जलेबी के दीवाने के हैं लोग, छपरा बाजार में...

Food Story: इस जलेबी के दीवाने के हैं लोग, छपरा बाजार में जमा रहता है माहौल, ये क्वालिटी बनाती है इसको खास

0
4


Last Updated:

Food Story: छपरा के पटेढ़ा बाजार में राजकुमार शाह की जलेबी 15 वर्षों से मशहूर है. ₹1 पीस और ₹120 किलो में मिलने वाली जलेबी की शुद्धता और स्वाद के कारण लोग दूर-दूर से आते हैं.

X

स्वाद

स्वाद और रेट के मामले में है मशहूर

हाइलाइट्स

  • छपरा में राजकुमार शाह की जलेबी 15 वर्षों से मशहूर है.
  • ₹1 पीस और ₹120 किलो में मिलती है शुद्ध और स्वादिष्ट जलेबी.
  • लिट्टी और चना की सब्जी भी यहां काफी लाजवाब है.

छपरा. छपरा के बाजारों में खाने-पीने की चीजें अपने स्वाद के लिए मशहूर हैं. यहां लोग दूर-दूर से स्वाद चखने आते हैं. मिठाई की बात करें तो नगर प्रखंड के पटेढ़ा बाजार में राजकुमार शाह की जलेबी स्वाद और कीमत के मामले में मशहूर है. यहां साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाता है और जलेबी शुद्धता के साथ बनाई जाती है. इसी वजह से पिछले 15 वर्षों से लोग यहां जलेबी का स्वाद लेने आते हैं.

लिट्टी और चना की सब्जी भी काफी लाजवाब
राजकुमार शाह ₹1 पीस के हिसाब से जलेबी बेचते हैं और ₹120 किलो के हिसाब से भी. यहां सस्ती और स्वादिष्ट जलेबी मिलती है. ग्राहक जितनी जलेबी ऑर्डर करते हैं, उनके सामने ही गरमा-गरम जलेबी बनाई जाती है. जलेबी के अलावा लिट्टी और चना की सब्जी भी यहां काफी लाजवाब है. एक बार खाने के बाद लोग बार-बार इस दुकान पर आते हैं. राजकुमार पटेढ़ा बाजार में हनुमान जी के पास अपनी दुकान लगाते हैं.

15 वर्षों से लोगों को खिला रहे हैं जिलेबी
Bharat.one से बातचीत में राजकुमार शाह ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से वे लोगों को जलेबी खिला रहे हैं. उन्होंने बताया कि वे शुद्ध मैदा, रिफाइन और अन्य सामग्री से जलेबी बनाते हैं, जिसका स्वाद लोगों को बहुत पसंद आता है. एक बार खाने के बाद लोग बार-बार आते हैं. उन्होंने कहा कि इसी से उनका घर चलता है, बच्चों की पढ़ाई होती है और इसी दुकान से उन्होंने घर भी बनाया है.

सुबह से शाम तक लगी रहती है भीड़ 
उन्होंने बताया कि शाम 5:00 बजे से लेकर दिन के 10:00 बजे तक लोग जलेबी का स्वाद लेने आते हैं. फिर शाम 3:00 बजे से लेकर 8:00 बजे तक लोग खाने के लिए आते रहते हैं. कभी-कभी दुकान पर इतनी भीड़ हो जाती है कि उनकी दो बेटियां भी मदद करती हैं. उन्होंने बताया कि ₹1 में एक पीस जलेबी देते हैं और ₹120 किलो जलेबी बेचते हैं, जो सभी जगह से सस्ती और स्वादिष्ट है. यही वजह है कि लोग यहां जलेबी खाने के लिए दूर-दूर से आते हैं.

homelifestyle

जलेबी की ऐसी दीवानगी देखकर होंगे हैरान, छपरा बाजार में हमेशा लगी रहती है भीड़


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-the-taste-of-this-jalebi-is-amazing-you-will-keep-licking-your-fingers-after-eating-it-local18-ws-b-9101244.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here