Last Updated:
Gajar Gulab Jamun Recipe: सर्दियों में मीठा खाने का मज़ा अब दुगुना होने वाला है! गाजर से बना हेल्दी गुलाब जामुन इस सीजन की सबसे चर्चित रेसिपी बन चुकी है. कम कैलोरी, ज़्यादा फ्लेवर और बिल्कुल नई मिठाई का ट्विस्ट—यह रेसिपी हर घर में ट्रेंड कर रही है. खासतौर पर उन लोगों के लिए जो सर्दियों में कुछ न्यू और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं.
पाली. गुलाब जामून का नाम आते ही मुहॅं से पानी आ जाता है ऐसे में हर कोई इसको खाना चाहता है मगर आज हम आपको इसी स्वादिष्ट गुलाब जामून की एक ऐसी खास रेसीपी बताएंगे जिसको आप गाजर से बना सकते है. सर्दियों के मौसम में गाजर का हलवा तो आपने कई बार खाया होगा मगर गाजर का गुलाब जामून शायद आपने खाया ही नही बल्कि बहुत मुश्किल से ही सुना होगा. गाजर के हलवे के बाद अब आप गाजर के गुलाब जामून का टेस्ट ले सकते है जो आपके मुहॅं के टेस्ट को और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनाने का काम करेगा.
घर पर आसानी से बनने वाली यह रेसिपी स्वाद में शानदार और सेहत में भी हेल्दी ऑप्शन मानी जा रही है, क्योंकि इसमें गाजर की नेचुरल मिठास और पोषण दोनों शामिल हैं.
सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही यह रेसीपी
सर्दियों के मौसम में गाजर का हलवा तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन इस बार ट्राई करें कुछ अलग और बेहद स्पेशल जिसका नाम है गाजर का गुलाब जामून – (Carrot Gulab Jamun Recipe. जिसका ट्रेंड इन दिनो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता भी दिख रहा है. पाली शहर में इस खास रेसीपी के साथ लोग इसको तैयार करते है. जो लोगो को खूब पसंद भी आता है.
जाने क्या सामग्री जिसकी जरूरत
गाजर – 2 कप (उबली और कद्दूकस की हुई)
मैदा – 2-3 टेबलस्पून
चीनी – 1 कप
खोया/मावा – 1 कप
पानी – 1 कप
इलायची पाउडर – ½ टीस्पून
घी – तलने के लिए
पिस्ता या फिर बादाम – प्लेटिंग के लिए डाल सकते है.
इस पूरी रेसीपी से तैयार होगा आपका गुलाब जामून
गाजर के गुलाब जामून बनाने के लिए पहले तो आपको चीनी और पानी को गैस पर रखकर एक तार की चाशनी तैयार कर लें. इसमें थोड़ा-सा इलायची पाउडर डाल दें. उबली और कद्दूकस की हुई गाजर को कढ़ाई में 2-3 मिनट भूनें, फिर इसमें मावा मिलाकर अच्छी तरह पकाएं जब तक की मिक्स्चर गाढ़ा न हो जाए. गैस बंद करें और मिक्स्चर को ठंडा होने दें. अब इसमें मैदा डालकर मुलायम डो तैयार कर लें.जिसके बाद इसको आकार में बनाना होगा.
फिर करे यह काम
गरम घी में इन गोलियों को धीमी आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तलें.तैयार जामुन को गरम चाशनी में 15-20 मिनट के लिए डुबोकर रखें ताकि चाशनी अच्छी तरह अंदर तक सोख ले.ऊपर से कटे पिस्ता डालकर गर्म या हल्का ठंडा होने पर सर्व करें. इस तरह का गुलाब जामून आपके मेहमानों को तो खुश करेगा ही साथ ही आपके परिवार के बच्चों को भी इसका टेस्ट खूब पसंद आएगा जिससे वह स्वस्थ भी रहेंगे.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-winter-special-gajar-gulab-jamun-healthy-sweet-recipe-local18-9938418.html

















