Home Food Gonda Food: बेमिसाल है गोंडा की 60 साल पुरानी इस दुकान की...

Gonda Food: बेमिसाल है गोंडा की 60 साल पुरानी इस दुकान की सब्जी-पूड़ी, सीक्रेट मसाले से होती है तैयार

0
9



गोंडा: हर शहर और जनपद में कुछ ऐसी दुकानें होती हैं जो अपने स्वाद के लिए जानी जाती हैं. यहां दूर-दराज से लोग बेहतरीन जायके का मजा लेने आते हैं. कई बार तो कुछ जगहों का स्वाद इस कदर प्रसिद्ध हो जाता है कि उनकी पीढ़िया इस काम में उतर जाती हैं. कुछ ऐसा ही हाल है यूपी के गोंडा के मालवीय नगर के अजय पूड़ी वाले का. ऐसा माना जाता है कि ये दुकान करीब 60 साल पुरानी है और सुबह 8 बजे से जब तक पूड़ी सब्जी बिकती है यानी दोपहर 12 बजे तक, यहां जबरदस्त भीड़ रहती है.

कई पीढ़ियों से हो रहा काम
Bharat.one से बातचीत के दौरान इस दुकान के संचालक जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पिताजी ने इस दुकान की शुरुआत की थी और अब यह काम परिवार की अगली पीढ़ी संभाल रही है. दुकान की सबसे खास बात यह है कि उनकी सब्जी और पूड़ी में एक खास मसाला मिश्रण इस्तेमाल किया जाता है, जिसे ‘सीक्रेट मसाला’ कहा जाता है. यह मसाला उनकी सब्जी को अनोखा स्वाद और सुगंध प्रदान करता है, जो ग्राहकों को बार-बार आने पर मजबूर कर देता है.

कैसे तैयार करते हैं खास मसाले?
इस दुकान की लोकप्रियता का राज सालों पुरानी परंपरा, अनोखा मसाला और ग्राहकों के प्रति सच्ची सेवा भावना है. जितेंद्र बताते हैं कि बाजार से सारे प्रकार के मसाले लाकर घर पर ही उनका मिश्रण तैयार किया जाता है. यही कारण है कि ये मसाला इतना खास बनता है. पूड़ी बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं की धुलाई की जाती है. उसके बाद इसे पिसवाकर उसमें मैदा के साथ कई प्रकार के मसाले मिलाए जाते हैं, जिससे पूड़ी तैयार होती है.

कितने प्रकार की मिलती है सब्जी?
जितेंद्र बताते हैं कि यहां दो प्रकार की सब्जी दी जाती है. इनमें सबसे ज्यादा लोकप्रियता सूखी सब्जी की है. सूखी सब्जी के साथ ग्रेवी में सोयाबीन और टमाटर की सब्जी भी परोसी जाती है. लोगों को खासतौर पर टमाटर वाली सब्जी बहुत पसंद आती है. इनके यहां ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है और इनका खास मसाला ग्राहकों को बार-बार यहां का स्वाद लेने पर मजबूर करता है.

FIRST PUBLISHED : December 6, 2024, 12:17 IST


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-60-years-old-poori-sabji-shop-ajay-poori-wale-famous-for-authentic-masala-local18-8879495.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here