Last Updated:
Health Benefits of Desi Ber: सिरोही का देसी बेर विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस है, जिसे राजस्थानी सेव कहा जाता है. यह इम्युनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और त्वचा के घावों को भरने में एक प्रभावी आयुर्वेदिक औषधि है.
Health Benefits of Desi Ber: राजस्थान की शुष्क धरती और सिरोही के पहाड़ी इलाकों में एक ऐसा जंगली फल पाया जाता है, जिसे स्थानीय लोग ‘राजस्थानी सेव’ कहते हैं. हम बात कर रहे हैं देसी बेर की, जो सर्दियों के मौसम में झाड़ियों पर पकना शुरू हो जाते हैं. सेवानिवृत जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. दामोदर प्रसाद चतुर्वेदी के अनुसार, यह फल न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि प्रोटीन, विटामिन-सी, बी12 और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर है.
इम्युनिटी और पाचन के लिए वरदान
डॉ. चतुर्वेदी बताते हैं कि बेर में संतरे से भी अधिक विटामिन-सी पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को जबरदस्त बढ़ावा देता है. इसमें फाइबर की उच्च मात्रा होने के कारण यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. इसके अलावा, यह हृदय (हार्ट) को स्वस्थ रखने में भी सक्रिय भूमिका निभाता है.
नींद और चिंता को करता है दूर
बेर के फल के साथ-साथ इसकी गुठलियां भी औषधीय गुणों से युक्त होती हैं. पारंपरिक चिकित्सा में बेर की गुठलियों का उपयोग नींद लाने और चिंता (एंग्जायटी) को कम करने के लिए किया जाता है. इसमें मौजूद शामक गुण दिमाग को शांत रखने और याददाश्त तेज करने में मददगार माने जाते हैं. सिरदर्द की समस्या में भी बेर का सेवन लाभकारी सिद्ध होता है.
त्वचा और घावों का उपचार
बेर का उपयोग त्वचा संबंधी तकलीफों के लिए सदियों से किया जा रहा है. त्वचा के कटने, जलने या घाव होने पर इसका प्रयोग घाव को जल्दी भरने में कारगर होता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को ग्लोइंग बनाने और झुर्रियों को रोकने में मदद करते हैं. आयुर्वेद के अनुसार, जानवरों को इसके पत्ते खिलाने से उनके दूध उत्पादन में भी वृद्धि होती है. हालांकि, गंभीर बीमारी या एलर्जी से ग्रसित लोगों को चिकित्सक की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए.
About the Author

Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-desi-ber-rajasthani-apple-health-benefits-sirohi-ayurveda-tips-local18-9981780.html

















