Home Food Healthy Snacks: आलू-प्याज के पकौड़ों से ऊब गए हैं? ट्राई करें ये...

Healthy Snacks: आलू-प्याज के पकौड़ों से ऊब गए हैं? ट्राई करें ये यूनिक क्रिस्पी पकौड़े, जानें रेसिपी – Uttar Pradesh News

0
6


Last Updated:

Arbi Ke Patte Ki Pakode: बरसात और सर्दी में चाय के साथ गरमागरम पकोड़े खाने का अलग ही मजा है. अरबी के पत्तों से बने पकोड़े स्वाद में खास होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं. इस खबर में हम आपको इन पकौड़ों को बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

रायबरेली: बरसात या सर्दी का मौसम हो, चाय के साथ कुरकुरे पकोड़े खाने का मजा ही अलग होता है. आलू, प्याज या गोभी के पकोड़े तो अक्सर लोग खाते हैं, लेकिन अरबी के पत्तों से बने पकोड़े स्वाद और सेहत दोनों में खास होते हैं. रायबरेली के जेआईसी कॉलेज की गृह विज्ञान प्रवक्ता वंदना शर्मा ने Bharat.one को इस खास रेसिपी के बारे में बताया. उनका कहना है कि अरबी के पत्ते स्वाद में बेहतरीन होने के साथ-साथ आयरन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो शरीर के लिए लाभकारी होते हैं.

पकोड़े बनाने के लिए सामग्री
अरबी के पत्तों के पकोड़े बनाने के लिए आपको अरबी के बड़े ताज़ा पत्ते, बेसन, चावल का आटा, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अजवाइन, नमक, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट, हरा धनिया और तलने के लिए तेल की जरूरत होगी. वंदना शर्मा बताती हैं कि चावल का आटा पकोड़ों को कुरकुरापन देता है, जबकि हल्दी और मसाले स्वाद को बेहतर बनाते हैं.

पकोड़े बनाने की विधि
सबसे पहले अरबी के पत्तों को अच्छे से धोकर उनका डंठल काट लें और सूती कपड़े से सुखा लें. इसके बाद एक बड़े बर्तन में बेसन, चावल का आटा, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अजवाइन, नमक और हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल पतला न हो. अब एक-एक करके अरबी के पत्तों पर इस बेसन का घोल लगाएं. चाहें तो तीन-चार पत्तों को जोड़कर रोल बना सकते हैं और फिर टुकड़ों में काट सकते हैं. कड़ाही में तेल गरम करें और इन पत्तों को हल्के हाथ से तेल में डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
यह भी पढ़ें: क्या आप खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं? सरकार दे रही है तगड़ी सब्सिडी, यहां जानें सारी डिटेल्स

सेहत के फायदे
अरबी के पत्तों के पकोड़े स्वाद में ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं. इसमें मौजूद आयरन शरीर में खून की कमी को दूर करता है, कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखता है. इस तरह अरबी के पत्तों के पकोड़े स्वाद और स्वास्थ्य दोनों का बेहतरीन मेल हैं, जो खासकर बरसात और सर्दियों में चाय के साथ खाने का लुत्फ दोगुना कर देते हैं.

authorimg

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने साह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही Bharat.one ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने साह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही Bharat.one ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

आलू-प्याज के पकौड़ों से ऊब गए हैं? ट्राई करें ये यूनिक पकौड़े, जानें रेसिपी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-arbi-ke-patte-ke-pakode-recipe-health-benefits-tasty-snack-local18-9680286.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here