Thandai Flavoured Desserts Recipes: होली का त्योहार हो और ठंडी-ठंडी ठंडाई न मिले, ऐसा हो नहीं सकता! ठंडाई होली का पारंपरिक हिस्सा रही है. बादाम, सौंफ, खसखस, इलायची और गुलाब की पंखुड़ियों से बनी यह ड्रिंक न केवल शरीर को ठंडक देती है, बल्कि दिनभर की थकान भी मिटा देती है.लेकिन इस बार होली पर हम सिर्फ ठंडाई पिएंगे नहीं, बल्कि इसे ‘खाएंगे’ भी! जी हां, अगर आप इस बार अपनी होली की पार्टी को थोड़ा हटके और यूनिक बनाना चाहते हैं, तो अपनी पसंदीदा मिठाइयों में ठंडाई का तड़का लगाएं. आइए जानते हैं कैसे आप घर पर ही आसान तरीके से ठंडाई फिरनी, केक और कुल्फी जैसी शानदार चीजें बना सकते हैं.
1 लीटर फुल-फैट दूध उबालें और उसमें भीगे हुए चावल डालें. जब चावल गल जाएं और दूध गाढ़ा हो जाए, तो इसमें बादाम, सौंफ, तरबूज के बीज और काली मिर्च का पिसा हुआ ‘ठंडाई पेस्ट’ मिला दें. मिठास के लिए खजूर का पेस्ट या चीनी डालें और अंत में गुलाब जल डालकर ठंडा या गर्म सर्व करें.
2. ठंडाई केक (Thandai Cake)-
अगर आप बेकिंग के शौकीन हैं, तो यह सॉफ्ट और स्पंजी केक होली की शाम के लिए बेस्ट है. गेहूं के आटे में बेकिंग पाउडर, सोडा और ठंडाई का सूखा मसाला (पिसे हुए बादाम, सौंफ, खसखस) मिलाएं. दूसरे बाउल में दही, तेल और खजूर की प्यूरी फेंटें. अब सूखे और गीले मिश्रण को मिलाकर स्मूथ बैटर बनाएं. इसे 180°C पर 30-35 मिनट बेक करें. इसकी हर बाइट में आपको होली का असली स्वाद मिलेगा.
दोपहर की मस्ती के बाद जमी हुई मलाईदार कुल्फी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. दूध को तब तक उबालें जब तक वह घटकर एक-तिहाई न रह जाए. इसमें अपना तैयार किया हुआ गाढ़ा ठंडाई पेस्ट और केसर मिलाएं. मिश्रण को ठंडा होने दें, फिर कुल्फी मोल्ड्स में भरकर 6-8 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें. परोसते समय ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें.
खीर, कुल्फी और पुडिंग को आप एक दिन पहले बना सकते हैं.4. ठंडाई चिया पुडिंग (Thandai Chia Pudding)-
जो लोग अपनी डाइट का ख्याल रखते हैं, उनके लिए यह एक ‘हेल्दी ट्विस्ट’ है. बादाम के दूध में चिया सीड्स, ठंडाई पाउडर और थोड़ा सा शहद या खजूर का सिरप मिलाएं. इसे रात भर या कम से कम 4 घंटे फ्रिज में रखें. यह गाढ़ा और क्रीमी हो जाएगा. ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियां डालकर सर्व करें.
5. ठंडाई फिरनी (Thandai Phirni)-
मिट्टी के बर्तन में जमी हुई फिरनी का अपना ही मजा है. इसे बनाने के लिए दरदरे पिसे हुए चावलों को दूध के साथ धीमी आंच पर पकाएं. जब यह गाढ़ा होने लगे, तो इसमें ठंडाई का पेस्ट और इलायची पाउडर डालें. इसे छोटी कटोरियों में डालें और फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.
याद रखें कि इन खीर, कुल्फी और पुडिंग को आप एक दिन पहले बना सकते हैं. इससे इनका स्वाद और भी निखर कर आता है. इसे एयरटाइट जार में रखकर फ्रिज में एक हफ्ते तक इस्तेमाल किया जा सकता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-holi-2026-special-3-must-try-thandai-flavoured-desserts-kheer-kulfi-pudding-to-make-festive-party-grand-success-easy-recipes-ws-ln-10234770.html







