Home Food Holi Baked Gujiya recipe: तेल में बिना तले बनाएं बेक्ड गुजिया, ठंडई...

Holi Baked Gujiya recipe: तेल में बिना तले बनाएं बेक्ड गुजिया, ठंडई मसाला और खोया का जबरदस्त स्टफिंग दे दोगुना स्वाद, आसान है रेसिपी

0
3


Last Updated:

Thandai flavoured Baked gujiya recipe: आप होली पर गुजिया या तो मार्केट से खरीदते होंगे या फिर घर पर ही बनाते होंगे. लेकिन आप खोया या सूजी भरी हुई गुजिया को तेल में डीप फ्राई करके बनाते होंगे, लेकिन क्या कभी आप बिना तेल में तली हुई गुजिया खाई है? अगर नहीं खाई है तो इस बार होली पर ठंडई फ्लेवर्ड बेक्ड गुजिया बनाकर देखिए. सेहत के साथ मिलेगा स्वाद का डबल डोज. इसकी रेसिपी बता रहे हैं शेफ कुणाल कपूर ने.

Baked Gujiya Recipe: तेल में बिना तले बनाएं होली पर ठंडई फ्लेवर्ड बेक्ड गुजियाZoom

ठंडई फ्लेवर्ड गुजिया कैसे बनाएं?

Holi Gujiya recipe: होली के त्योहार पर देश के अलग-अलग राज्यों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं, लेकिन गुजिया अधिकतर जगहों पर खाई जाती है. मार्केट में तरह-तरह की स्वाद वाली गुजिया 3-4 दिन पहले से ही मिलनी शुरू हो जाती है. सूजी, मावा, चाशनी में डूबी गुजिया खाने में बेहद स्वादिष्ट होती हैं. होली में ठंडई भी लोग खूब पीते हैं. कैसा हो अगर ठंडई और गुजिया के यूनिक फ्यूजन वाली एक अलग ही गुजिया इस बार आपको खाने को मिले, वही भी बिना तेल में तले. जी हां, ये एक ऐसी गुजिया है, जिसे तलकर नहीं बल्कि सेक (Bake) कर बना सकते हैं. इस ठंडई गुजिया या बेक्ड गुजिया की रेसिपी बता रहे हैं मशहूर शेफ कुणाल कपूर. शेफ कुणाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट Chefkunal पर एक वीडियो पोस्ट करके इसकी डिटेल रेसिपी बताई है. तो आपको भी चाशनी में डूबी बेहद मीठी गुजिया नहीं खाना तो इस बार होली में बेक्ड गुजिया बनाकर खाएं.

ठंडी गुजिया या बेक्ड गुजिया
तैयारी का समय – 45 मिनट
पकाने का समय – 35 मिनट
सर्व- 12 गुजिया

आटे के लिए सामग्री
मैदा – 1½ कप (180 ग्राम)
घी – ¼ कप (60 ग्राम)
पिसी हुई चीनी – 1 बड़ा चम्मच
ठंडा पानी – आवश्यकतानुसार

ठंडी मसाला के लिए सामग्री
बादाम – ¼ कप
काजू – ¼ कप
पिस्ता – ¼ कप
काली मिर्च – 12
दालचीनी (2 इंच) – 3
सौंफ – 1 बड़ा चम्मच
हरी इलायची – 10-12
जायफल – ¼
खरबूजे के बीज – 2 बड़े चम्मच
खसखस – 2 बड़े चम्मच
केसर – एक चुटकी

गुजिया की भराई के लिए
सूजी – ¼ कप
सूखा नारियल – ¼ कप
कसा हुआ खोया – 2 कप
ठंडा मसाला – 3 बड़े चम्मच
चीनी – ½ कप

View this post on Instagram




.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-thandai-flavoured-baked-gujiya-at-home-without-deep-fry-holi-food-gujiya-recipe-in-hindi-10232825.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here