Home Food homemade pizza without oven। घर पर बिना ओवन के पिज़्ज़ा बनाने की...

homemade pizza without oven। घर पर बिना ओवन के पिज़्ज़ा बनाने की विधि

0
5


Pizza Recipe Without Oven : पिज़्ज़ा खाने का मन हो और बाहर जाने का बिल्कुल मन न हो? या फिर हर बार ऑनलाइन ऑर्डर करने में पैसे भी खर्च हो रहे हों और स्वाद भी कभी-कभी फीका लगे? ऐसे में एक ही सवाल मन में आता है – क्या वाकई में पिज़्ज़ा घर पर बन सकता है, वो भी बिना ओवन के और पूरी तरह चीजी? जवाब है – बिल्कुल बन सकता है! और वो भी ऐसा कि स्वाद में बाहर के पिज़्ज़ा को पीछे छोड़ दे. इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि घर की आम रसोई में मौजूद चीज़ों से, बिना किसी महंगे ओवन या तंदूर के, तवा या कढ़ाई में ही एकदम बढ़िया पिज़्ज़ा कैसे तैयार किया जा सकता है. न तो आपको बेकिंग की जरूरत पड़ेगी, न ही प्रोफेशनल शेफ बनने की. बस थोड़ा-सा जुगाड़, थोड़ा-सा स्वाद का तड़का और ढेर सारा चीज़.

अगर आप पहली बार घर पर पिज़्ज़ा बना रहे हैं, तो भी चिंता की कोई बात नहीं है. यहां हर स्टेप आसान भाषा में समझाया गया है ताकि कोई भी इसे आराम से बना सके – चाहे आप स्टूडेंट हों, वर्किंग प्रोफेशनल या घर पर रहने वाले. चलिए, बनाते हैं ऐसा पिज़्ज़ा जो दिल और पेट दोनों को खुश कर दे.

सामग्री जो पहले से आपके किचन में है

(2 लोगों के लिए)
-2 रोटियां (बचे हुए आटे से बनी या फ्रेश)
-4 चीज़ स्लाइस या 1 कप कद्दूकस किया हुआ चीज़
-1 टमाटर, 1 शिमला मिर्च, 1 प्याज़ – बारीक कटे हुए
-1 चमच मक्खन
-1/2 चमच नमक
-1/4 चमच काली मिर्च
-1 चमच टोमैटो सॉस या होममेड पिज़्ज़ा सॉस
-1 चमच तेल
-एक कढ़ाई और ढक्कन

घर की रोटी को पिज़्ज़ा बेस कैसे बनाएं
अगर आपके पास पिज़्ज़ा बेस नहीं है तो चिंता न करें. आप घर की रोटी या तवा पर बनी मोटी रोटी को बेस की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.
1. रोटी को थोड़ा मोटा बेल लें ताकि वो पकने के बाद कुरकुरी भी हो और चीज़ का भार भी संभाल सके.
2. तवा या कढ़ाई को गर्म करें और रोटी को दोनों तरफ हल्का-सा सेक लें ताकि वो नर्म न रहे.

सब्जियों को पहले हल्का भून लें
1. एक पैन में थोड़ा मक्खन और तेल गर्म करें.
2. कटे हुए प्याज़, टमाटर और शिमला मिर्च डालें.
3. इसमें नमक और काली मिर्च डालकर 3-4 मिनट मध्यम आंच पर भूनें.
इससे सब्जियों में अच्छा स्वाद आ जाएगा और वो बेस पर पानी नहीं छोड़ेंगी.

पिज़्ज़ा की परतें बनाना
1. रोटी के ऊपर सबसे पहले सॉस लगाएं – चाहे वो टोमैटो सॉस हो या घर में बनाई गई पिज़्ज़ा सॉस.
2. अब चीज़ की परत बिछाएं – स्लाइस हो या कद्दूकस किया हुआ, जितना ज़्यादा उतना बेहतर!
3. अब ऊपर से हल्की-सी भुनी हुई सब्जियां सजाएं.
4. चाहें तो ऊपर से थोड़ा और चीज़ भी डाल सकते हैं.

homemade pizza

पिज़्ज़ा को कढ़ाई में कैसे पकाएं
1. कढ़ाई को गैस पर रखें और नीचे थोड़ा सा नमक या जाली स्टैंड रखें ताकि रोटी सीधे तले से न लगे.
2. कढ़ाई को ढककर 1-2 मिनट पहले गर्म कर लें.
3. अब उसमें पिज़्ज़ा रखा हुआ रोटी बेस डालें और ढक्कन लगाएं.
4. मध्यम आंच पर 7-8 मिनट पकाएं, जब तक चीज़ पूरी तरह से पिघल न जाए और बेस थोड़ा कुरकुरा न हो जाए.

बस तैयार है आपका घर का बना तवा पिज़्ज़ा
गैस बंद करें और पिज़्ज़ा को सावधानी से निकालें. चाहें तो ऊपर से थोड़ा ऑरेगैनो या चिली फ्लेक्स छिड़कें. कट करें और गरमा-गरम खाएं.

छोटा सा बोनस टिप:
अगर आपके पास चीज़ नहीं है तो आप प्रोसेस्ड चीज़ की जगह पनीर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं – थोड़ी चटनी के साथ उसका भी स्वाद लाजवाब होता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-cheesy-homemade-tawa-pizza-without-oven-how-to-make-roti-pizza-at-home-ws-ekl-9705546.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here