Home Food How to identify fake and real potatoes। कैसे पहचानें असली और नकली...

How to identify fake and real potatoes। कैसे पहचानें असली और नकली आलू

0
3


Potato Quality Check At Home: आलू लगभग हर घर की रसोई का सबसे ज़रूरी हिस्सा है. चाहे सब्ज़ी बनानी हो, पराठा या पकौड़े – आलू हर जगह फिट बैठता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आजकल बाज़ार में जो आलू बेचे जा रहे हैं, उनमें से कुछ असली नहीं होते, बल्कि उन्हें तेज़ी से पका हुआ दिखाने के लिए केमिकल्स से प्रोसेस किया गया होता है? जी हां, ये आलू दिखने में तो बिलकुल ताज़ा लगते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स आपकी सेहत को अंदर से नुकसान पहुंचा सकते हैं. खासकर अगर आप बच्चों या बुज़ुर्गों के लिए खाना बना रही हैं तो सतर्क रहना और ज़रूरी हो जाता है.

अब बात आती है कि ऐसे आलुओं को कैसे पहचाना जाए? कैसे पता चले कि जो आलू आप ला रही हैं, वो नैचुरल हैं या किसी केमिकल से पके हुए? घबराइए मत! आज हम आपको कुछ आसान से घरेलू तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से आप खुद पहचान सकती हैं कि आलू असली हैं या नकली.

1. रंग देखकर लगाएं सही अंदाज़ा
आलू को काटकर देखिए, अगर उसका रंग अंदर और बाहर एक जैसा है यानी हल्का पीला या क्रीमी, तो समझिए वो असली और नैचुरल है, लेकिन अगर बाहरी छिलका अलग रंग का है और अंदर सफेद या थोड़ा भूरा है, तो सावधान हो जाइए. हो सकता है ये केमिकल से पकाया गया हो.

2. स्मेल यानी सूंघकर पहचानिए
कई बार आलू की गंध से भी आप जान सकती हैं कि वो असली है या नहीं. एक आलू को हाथ में लेकर सूंघिए, अगर उसमें से अजीब या तेज़ केमिकल जैसी बदबू आ रही है, तो यकीन मानिए वो आलू नैचुरल नहीं है. असली आलू में मिट्टी की हल्की खुशबू होती है, जो पहचानने में आसान होती है.

3. पानी वाला टेस्ट – एक मिनट में सच्चाई सामने
एक गहरे बर्तन में पानी भरिए और आलू को उसमें डाल दीजिए, अगर आलू पानी में डूब जाए तो वो असली है, लेकिन अगर वो ऊपर तैरने लगे, तो ये इस बात का संकेत है कि उसमें केमिकल या मिलावट हो सकती है. असली आलू वजनदार होते हैं, जबकि केमिकल से पकाए गए हल्के होते हैं.

4. छिलके से भी करें जांच
असली आलू का छिलका पतला और आसानी से उतरने वाला होता है. वहीं नकली आलू का छिलका थोड़ा मोटा और सख्त होता है. आप इसे उंगलियों से हल्के से खुरचकर भी चेक कर सकती हैं, अगर छिलका जल्दी उतर जाए और मुलायम लगे तो आलू सही है, वरना अलर्ट हो जाइए.

आखिर में क्या करें?
अगर आपको ऊपर बताए गए किसी भी टेस्ट में शक लगे तो ऐसे आलू को इस्तेमाल करने से बचें. हमेशा कोशिश करें कि लोकल सब्ज़ी मंडियों या भरोसेमंद दुकानों से ही आलू खरीदें. साथ ही उन्हें खरीदने के बाद अच्छे से धोकर, सूंघकर और छीलकर ही इस्तेमाल करें.

सेहत की समस्या, रिलेशनशिप की उलझन, पैरेंटिग, लाइफस्टाइल, फैशन, पूजा-पाठ, ग्रह-नक्षत्र आदि से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी चाहिए तो आप अभी इस WhatsApp लिंक पर क्लिक करें


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/tips-and-tricks-how-to-check-real-or-chemical-potato-at-home-asali-aur-nakali-aalu-kaise-pehchane-ws-ekl-9461466.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here