Last Updated:
How to make idli without idli maker: साउथ इंडियन डिश इडली खाने के शौकीनों की कोई कमी नहीं है. हालांकि, घर पर इसे लोग बनाना तो चाहते हैं, लेकिन समय और इडली मेकर ना होने के कारण नहीं बना पाते हैं. अब आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं, क्योंकि आप बेहद कम समय में बिना इडली मेकर के भी घर पर आसानी से स्पंजी और सॉफ्ट इडली बनाकर खा सकते हैं. जानिए यहां कैसे…
How to make idli without idli maker: वीकेंड पर अक्सर लोगों को कुछ अच्छा और टेस्टी खाने का मन करता है. डेली की भागदौड़ के कारण लोग जल्दी-जल्दी में कई बार नाश्ता स्किप कर देते हैं. ब्रेकफास्ट करते भी हैं तो फटाफट अंडा ब्रेड, टोस्ट, दूध, ओट्स, कॉर्नफ्लेक्स आदि खाकर घर से निकल पड़ते हैं. काफी लोगों को साउथ इंडियन डिश जैसे इडली, डोसा, वड़ा सांभर खाना पसंद होता है, लेकिन समय की कमी और इडली मेकर ना हो पाने के कारण वे इसे बना नहीं पाते हैं. आपको भी इडली खाना पसंद है और नाश्ते में इसे बनाना चाहते हैं तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. आपको हम बेहद ही सिंपल तरीके से इडली बनाना बता रहे हैं. इसके लिए किसी भी इडली मेकर मशीन की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. दरअसल, ये धांसू इडली मेकिंग टिप्स बनाने का तरीका बताया है कंटेंट क्रिएटर शशि राजपूत ने. आपको भी बनाना है झटपट इडली तो आप इंस्टाग्राम पर rajput_shashi_9330 के अकाउंट नेम से शशि को फॉलो कर सकते हैं.
बिना इडली मेकर के कैसे बनाएं इडली?
यदि आपके पास इडली मेकर नहीं है तो आप कुकर और गिलास में भी इडली बड़ी आसानी से बना सकते हैं. चलिए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप गिलास में इडली बनाने का तरीका.
-सबसे पहले आप इडली का घोल तैयार कर लें. आजकल तो मार्केट में भी रेडीमेड इडली का बैटर मिलता है. आप उसे भी खरीद सकते हैं. अब आप प्रेशर कुकर लें और दो स्टील का गिलास.
– कुकर में थोड़ा सा पानी डालें. उसमें एल्यूमीनियम वाला जालीदार प्लेट रख दें. यह इडली मेकर के साथ आता है. यदि आपका इडली मेकर खराब हो गया है तो इस जालीदार प्लेट को संभाल कर रखें.
– अब स्टील की दो ग्लास लें. इसके अंदर की तरफ ब्रश की मदद से तेल लगा लें. इससे पकने के बाद इडली आसानी से बाहर निकल आएगी. अब गिलास में इडली का घोल डाल दें. ऊपर तक ना भरें, क्योंकि जब इडली भाप में पकेगी तो वह फूलकर ऊपर की तरफ आएगी. इडली घोल गिलास में भरकर डाल देंगे तो इडली को
View this post on Instagram
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-idli-in-pressure-cooker-and-steel-glass-without-idli-maker-know-here-awesome-technique-9961111.html







