How to Make Pure Ghee at Home: घी भारतीय रसोई की जान माना जाता है. हर घर में इसका इस्तेमाल पूजा से लेकर खाने तक हर काम में होता है. लेकिन आजकल बाजार में मिलने वाले घी की क्वालिटी पर भरोसा करना मुश्किल हो गया है. इसी वजह से अब लोग फिर से देसी और घर का बना घी पसंद करने लगे हैं. मगर सबसे बड़ी परेशानी यही रहती है कि घर पर घी निकालने की प्रक्रिया लंबी और थकाने वाली होती है. लेकिन यूट्यूबर पूनम देवनानी ने एक ऐसा देसी जुगाड़ बताया है, जिससे आप सिर्फ एक रात पहले थोड़ा सा काम करके आसानी से मलाई से शुद्ध घी बना सकते हैं. घर में बना देसी घी न सिर्फ स्वाद में बेमिसाल होता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. लेकिन घी बनाने का नाम सुनते ही लोगों को याद आती है घंटों की मेहनत और लंबा इंतजार. रोज-रोज मलाई इकट्ठा करना, फिर उसे फेंटना, मथना और पकाना, ये सब इतना टाइम लेता है कि बहुत लोग हार मान जाते हैं.
मगर अब यही काम हो गया है बेहद आसान, बस एक छोटा सा गिलास वाला जुगाड़ करना है और आपकी 10 दिन की मलाई से बनेगा 1 किलो शुद्ध घी. यूट्यूबर पूनम देवनानी का ये देसी तरीका सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है क्योंकि इससे घी के साथ-साथ पनीर और मावा भी तैयार हो जाता है.
मलाई को पिघलाने की तैयारी
सबसे पहले आपको 10 दिन तक इकट्ठा की हुई मलाई लेनी है. अब इसे एक मोटे तले वाली कड़ाही में डालकर गैस पर मीडियम फ्लेम पर रखें. धीरे-धीरे मलाई पिघलने लगेगी और तरल रूप में आ जाएगी. जैसे ही मलाई पूरी तरह पिघल जाए, गैस तुरंत बंद कर दें. अब इस कड़ाही को गैस से उतार लें और कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें. ध्यान रहे कि मलाई को ओवरहीट नहीं करना है, वरना उसमें बर्निंग स्मेल आने लगती है.

गिलास वाला जादुई स्टेप
अब आता है पूनम देवनानी का वो यूनिक ट्रिक, जो पूरे प्रोसेस को सुपरफास्ट बना देता है. मलाई पिघलाने से पहले एक गिलास में पानी भरें और उसे फ्रिजर में रख दें ताकि उसमें बर्फ जम जाए. जब मलाई ठंडी हो जाए, तब उस जमे हुए बर्फ वाले गिलास को धीरे से मलाई के बर्तन में साइड में रख दें. अब इस पूरे बर्तन को 4 से 5 घंटे या फिर पूरी रात के लिए फ्रिज में रख दें.
इस गिलास की ठंडक से कमाल ये होता है कि मलाई में मौजूद फैट जल्दी से जम जाता है और ऊपर की परत पर घी जैसा ठोस हिस्सा बन जाता है. वहीं नीचे का हिस्सा लिक्विड छाछ जैसा रह जाता है. यही ट्रिक घी को बाकी दूध से अलग करने का सबसे आसान और कम समय लेने वाला तरीका बनाता है.

घी और छाछ को अलग करने का तरीका
जब आप बर्तन को फ्रिज से निकालेंगे, तो देखेंगे कि ऊपर की परत पूरी तरह से घी जैसी जम गई है. अब बर्फ वाला गिलास बाहर निकालें. जैसे ही गिलास हटेगा, उस जगह पर एक छेद बनेगा. इसी छेद में थोड़ा सा ठंडा पानी डालें. इससे घी वाला हिस्सा छाछ से आसानी से अलग हो जाएगा. अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए छाछ को निकाल दें. चाहें तो घी वाले हिस्से को एक-दो बार और ठंडे पानी से धो लें, ताकि उसमें बचे दूध या छाछ का अंश पूरी तरह निकल जाए. इस स्टेप से आपका घी ज्यादा शुद्ध और लंबे समय तक टिकने वाला बनेगा.
पिघलाने और छानने की प्रक्रिया
अब जो घी वाला हिस्सा बचा है, उसे कड़ाही में डालें और गैस पर धीमी आंच में रखें. कुछ ही मिनटों में वो हिस्सा पिघलने लगेगा और धीरे-धीरे शुद्ध सुनहरा घी बनकर तैयार हो जाएगा. इसे एक साफ बर्तन में छान लें और ठंडा होने पर स्टोर कर लें. यही घी न सिर्फ रोटी या पराठे पर लगाने के लिए परफेक्ट है, बल्कि मिठाइयों और तड़के में भी इसका स्वाद गजब का आता है.

बाय-प्रोडक्ट्स का सही इस्तेमाल
इस ट्रिक की सबसे खास बात ये है कि सिर्फ घी ही नहीं, बल्कि इसके साथ दो और उपयोगी चीजें भी मिलती हैं, मावा और पनीर. घी निकालने के बाद कड़ाही में बचा हिस्सा मावा होता है, जिसे आप लड्डू, बर्फी या पेडे जैसी मिठाइयों में इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, घी निकालते वक्त जो छाछ निकली थी, उसे फेंकें नहीं. उसमें थोड़ा सा सिरका या नींबू रस डालें, जिससे वो फट जाएगी. इसे छानकर ठंडे पानी से धो लें और किसी भारी चीज के नीचे रख दें. कुछ देर में आपका घर का बना फ्रेश पनीर तैयार हो जाएगा.
इस ट्रिक के फायदे
-
- 1. टाइम बचता है: घंटों की मेहनत की जगह सिर्फ कुछ मिनट का प्रोसेस.
- 2. एनर्जी सेविंग: बार-बार फेंटने या मथने की जरूरत नहीं.
- 3. टेस्ट और खुशबू: बाजार वाले घी से कहीं ज्यादा सुगंधित और स्वादिष्ट.
- 4. डबल फायदा: साथ में मिलता है मावा और पनीर.
- 5. 100% प्योरिटी: किसी भी मिलावट या कैमिकल के बिना तैयार घी.
पूनम देवनानी का ये ‘गिलास और बर्फ वाला जुगाड़’ अब हर किचन में चर्चा का विषय बन गया है. लोगों को इसका सबसे अच्छा हिस्सा ये लग रहा है कि ये ट्रिक घर की महिलाओं के लिए बड़ी राहत बन गई है न झंझट, न ज्यादा मेहनत, बस एक सिंपल सा तरीका और तैयार शुद्ध देसी घी.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/tips-and-tricks-how-to-make-pure-ghee-from-10-days-malai-poonam-devnani-glass-ice-trick-homemade-ghee-recipe-ws-kln-9637108.html







