Home Food How to make seviyan upma without sticky for Breakfast: बिना चिपचिपी सेवइयां...

How to make seviyan upma without sticky for Breakfast: बिना चिपचिपी सेवइयां उपमा बनाने की रेसिपी

0
7


How to make seviyan upma: नाश्ते में लोग हर दिन चाहते हैं कि कुछ हेल्दी के साथ टेस्टी भी खाने को मिले. लेकिन, भागदौड़ भरी इस लाइफ में किसी के पास चैन से बैठकर खाने का भी समय नहीं है. लेकिन, आप अपने छुट्टियो वाले दिन तो टेस्टी और पसंदीदा डिशेज, ब्रेकफास्ट बनाकर खा ही सकते हैं. काफी लोगों को नाश्ते में हल्का मगर टेस्टी खाने का मन करता है. कुछ लोग साउथ इंडियन रेसिपी खूब पसंद करते हैं. आमौतर पर इडली, डोसा, पोहा के साथ ही सेवइयां उपमा बनाकर खाना पसंद करते हैं. लेकिन, कई बार बनाते समय सेवइयां उपमा चिपचिपी हो जाती है. इससे ना सिर्फ ये सही बनता है और ना ही खाने में स्वाद आता है. सेवइयां उपमा बनाते समय चिपचिपी और गीली हो जाए और इसके बनाने की विधि के बारे में आप जानें मास्टरशेफ पंकज भदौरिया से इस इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए.

सेवइयां उपमा गिला हो जाए तो क्या करें
सवेइयां उपमा बनाते समय गीली हो जाती है, तो आप यहां बताए मास्टर शेफ पंकज के उपयोगी टिप्स और ट्रिक्स पढ़िए, ताकि आपकी सेमिया उपमा कभी भी गीली या लिसलिसी न बने.

  • सेवई का उपमा बनाने के लिए पतली नहीं, बल्कि मोटी वाली सेवई लें.
  • उपमा बनाने से पहले एक पैन में एक चम्मच घी डालकर भून लें.
  • सेवई को उबालने के लिए पानी में थोड़ा नमक भी डालें. इसे 6-7 मिनट के लिए उबालें.
  • 80 प्रतिशत तक ही इसे उबालें वरना ये अधिक पकने से ही चिपचिपी होती है.
  • छान कर गर्म पानी निकाल लें और फिर ठंडे पानी से एक बार धो लें.

सेमिया उपमा (Semiya Upma) बनाने में समय

तैयारी का समय: 10 मिनट
पकाने का समय: 15 मिनट
सर्विंग: 4–5 लोगों के लिए

सेवइयां उपमा बनाने के लिए सामग्री

1 कप मोटी सेवई (थिक वर्मिसेली)

1 बड़ा चम्मच घी

2 बड़े चम्मच तेल

1 छोटी चम्मच राई (सरसों के दाने)

½ छोटी चम्मच जीरा

½ छोटी चम्मच चना दाल

½ छोटी चम्मच उरद दाल

2 बड़े चम्मच मूंगफली

2 बड़े चम्मच काजू

3 हरी मिर्च, लम्बाई में कटी हुई

1 इंच अदरक, बारीक कटा हुआ

कुछ करी पत्ते

½ कप बारीक कटा प्याज

¼ कप कटी हुई गाजर

¼ कप कटी हुई फली (बीन्स)

¼ कप हरे मटर

स्वादानुसार नमक

½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर

1 बड़ा चम्मच नींबू का रस

2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया

View this post on Instagram




.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-namkeen-seviyan-upma-for-breakfast-it-will-not-get-soggy-and-sticky-follow-useful-tips-seviyan-upma-banane-ki-recipe-in-hindi-ws-n-9829051.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here