Tuesday, March 3, 2026
29 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

how to Make tasty and healthy Dhaniya Paratha for breakfast in winter | न आलू न प्याज… ठंड में बनाकर खाएं धनिया पराठा, स्वाद और सेहत दोनों का लगेगा तड़का, सीखें बनाने का तरीका


Last Updated:

Dhaniya Paratha Recipe: सर्दियों का मौसम खाने के लिहाज से सबसे मुफीद माना जाता है. इस मौसम में ज्यादातर घरों में दिन की शुरुआती पराठे से होती है. लोग कई तरह से नाश्ते में पराठे बनाकर खाते हैं. कोई आलू तो कोई प्याज और मेथी के पराठा बनाकर खाते हैं. लेकिन, क्या आपने कभी धनिया पराठा बनाकर खाएं हैं. आइए जानते हैं धनिया पराठा बनाने का तरीका-

ठंड में बनाकर खाएं धनिया पराठा, स्वाद और सेहत का लगेगा तड़का, सीखें बनानाजानिए, धनिया पराठा बनाने का आसान तरीका. (AI)

Dhaniya Paratha Recipe: सर्दियों का मौसम खाने के लिहाज से सबसे मुफीद माना जाता है. इसलिए लोग सुबह के नाश्ते से लेकर लंच और डिनर तक अच्छे-अच्छे फूड आइटम का लुत्फ उठाते हैं. इस मौसम में ज्यादातर घरों में दिन की शुरुआती पराठे से होती है. लोग कई तरह से नाश्ते में पराठे बनाकर खाते हैं. कोई आलू तो कोई प्याज और मेथी के पराठा बनाकर खाते हैं. लेकिन, क्या आपने कभी धनिया पराठा बनाकर खाएं हैं. आप अगर नाश्ते में रुटीन पराठों का स्वाद ले लेकर बोर हो चुके हैं और पराठे की नई रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो धनिया पराठा बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है. बता दें कि, धनिया पराठा सुबह की भागदौड़ के बीच बेहद ही टेस्टी और जल्दी से तैयार होने वाली फूड डिश है. इसे किसी भी टाइम सब्जी या अचार के साथ खा जा सकते हैं. इन पराठों को आप बच्चों के टिफिन बॉक्स में भी रख सकते हैं. अगर आप भी सिंपल तरह से बनाना चाहते हैं तो आप हमारी बताई विधि ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं धनिया पराठा बनाने का आसान तरीका-

धनिया पराठा के लिए सामग्री

घर पर धनिया का पराठा बनाने के लिए आपके पास कुछ सामग्री का होना बेहद जरूरी है. इसके लिए गेहूं आटा, हरी धनिया पत्ती, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, हींग, गरम मसाला, तेल/घी और स्वादानुसार नमक चाहिए होगा.

धनिया पराठा बनाने का आसान तरीका

स्टेप 1- घर पर धनिया पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटे को एक बर्तन में छान लें. इसके बाद हरी धनिया पत्ती को तोड़कर मोटे डंठल अलग कर दें और साफ पानी में डालकर धोएं. इसके बाद धनिया पत्ती के बारीक टुकड़े काट लें. कटा हरा धनिया आटे में डालें और उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें. इसके बाद आटे में गरम मसाला, नमक और 1 चम्मच तेल डालकर सभी चीजों को मिला लें.

स्टेप 2- इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पराठे के लिए हल्का सख्त आटा गूंथें. इसके बाद आटे को आधा घंटे के लिए ढककर अलग रख दें. तय समय के बाद आटा लेकर एक बार और गूंथें. इसके बाद आटे की समान अनुपात में लोइयां तैयार कर लें. अब एक लोई लेकर उसका पराठा बेल लें. इस बीच एक नॉनस्टिक तवे को मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें.

स्टेप 3- तवा जब गर्म हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाएं. इसके बाद बेला हुआ पराठा डालकर सेकें. कुछ देर बाद पराठे के किनारों पर तेल डालें और उसे पलट दें. पराठे के दूसरी ओर भी तेल लगाएं. पराठे को पलटते हुए तब तक सेकें जब तक कि दोनों ओर से सुनहरा होकर क्रिस्पी न हो जाए. इसके बाद पराठा प्लेट में उतार लें. इसी तरह सारी लोइयों से एक-एक कर पराठा तैयार कर लें. इसे सब्जी, चटनी या अचार के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

About the Author

authorimg

Lalit Kumar

ललित कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 साल से अधिक का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी. इस दौरान वे मेडिकल, एजुकेशन और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को कवर किया करते थे. पत्रकारिता क…और पढ़ें

homelifestyle

ठंड में बनाकर खाएं धनिया पराठा, स्वाद और सेहत का लगेगा तड़का, सीखें बनाना


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-tasty-and-healthy-dhaniya-paratha-for-breakfast-in-winter-ws-kl-9962955.html

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img