Home Food How to make yogurt at home। घर पर फटे दूध से दही...

How to make yogurt at home। घर पर फटे दूध से दही कैसे बनाएं

0
2


Last Updated:

How To Make Yogurt: दही जमाना सर्दियों में चुनौतीपूर्ण लगता है, लेकिन सही खट्टा, दूध का सही तापमान और गर्माहट बनाए रखने से गाढ़ा और मलाईदार दही हर बार तैयार हो सकता है. फटे दूध से भी 15 मिनट में ताजा दही बनाई जा सकती है.

ख़बरें फटाफट

सर्दियों में दही जमाना चुनौती?जानें फटे दूध से ताजा-मलाईदार दही बनाने का तरीकाफटे दूध से मलाईदार दही बनाने का तरीका

How To Make Yogurt: सर्दियों में रसोई में दही जमाना कई घरों में एक बड़ी चुनौती बन जाता है. कई बार दूध में खट्टा डालने के बाद भी दही जमता नहीं, या दूध फटकर खराब हो जाता है. फिर कई दिनों की कोशिश के बाद ही सही, दही अच्छे से जम पाती है. ऐसे में दही जमाना परेशान करने वाला काम लगता है, लेकिन थोड़ी सावधानी और सही तरीके से, घर पर हर बार मलाईदार और गाढ़ा दही तैयार किया जा सकता है. सही खट्टे का चुनाव, दूध का तापमान और गर्माहट बनाए रखना दही जमाने में सबसे जरूरी होता है. चाहे आप फ्रिज से निकला दूध इस्तेमाल कर रहे हों या नया दूध, अगर इन आसान तरीकों का पालन करें तो दही कभी फटेगा नहीं और जल्दी जम जाएगा. साथ ही, अगर दूध फट गया है, तो भी उसे फेंकने की जरूरत नहीं. थोड़ी सी ट्रिक से फटे दूध से भी ताजा, मलाईदार दही तैयार किया जा सकता है.

दही जमाने के आसान टिप्स
1. सही खट्टा चुनें – पैकेज्ड दही में बैक्टीरिया कम होता है, जिससे दही जमने में दिक्कत होती है. इसके बजाय डेयरी से लिया खुला दही खट्टे के रूप में इस्तेमाल करें.
2. दूध को उबालें और ठंडा करें – दही अच्छे से जमने के लिए दूध का तापमान सही होना चाहिए. उंगली डालने पर हल्की गर्मी महसूस हो, ज्यादा गर्म दूध में खट्टा डालने से दही खराब हो सकती है.
3. गर्माहट बनाए रखें – सर्दियों में दही जमाने के लिए दूध वाले बर्तन को मोटे कपड़े, शॉल या तौलिये में लपेटें. इसे गैस के पास या किचन के गर्म कोने में रखें. इससे दही जल्दी और अच्छे से जमती है.

खराब दूध से ताजा दही बनाने का तरीका
अगर दूध फट गया है, तो इसे फेंकने की जरूरत नहीं. फटे दूध से भी ताजा दही बनाई जा सकती है. इसके लिए एक कढ़ाई में पानी गुनगुना करें और उसमें दूध वाला बर्तन रखें. लगभग 15 मिनट में फटा दूध भी गाढ़ा और मलाईदार दही में बदल जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

सर्दियों में दही जमाने के आसान टिप्स
1. फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें.
2. डेयरी से खरीदा हुआ खुला दही खट्टे के रूप में डालें.
3. दूध को सही तापमान पर ठंडा करें.
4. दही जमाने के लिए बर्तन को गर्म कपड़े में अच्छी तरह लपेटें.
5. फटे हुए दूध से दही बनाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें.

How to make yogurt

इन छोटे-छोटे तरीकों से आप हर बार गाढ़ा, मलाईदार और स्वादिष्ट दही बना सकते हैं. सर्दियों में भी दही जमाने की परेशानी खत्म हो जाएगी और आपकी रसोई में हमेशा ताजगी बनी रहेगी.

About the Author

authorimg

Mohit Mohit

मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें

homelifestyle

सर्दियों में दही जमाना चुनौती?जानें फटे दूध से ताजा-मलाईदार दही बनाने का तरीका


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/tips-and-tricks-homemade-thick-creamy-yogurt-how-to-make-curd-try-these-tips-ws-ekl-10129549.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here