Last Updated:
Fake Vs Pure Ghee: घी की शुद्धता की गारंटी देने वाला बाबा रामदेव का स्वदेशी आयुर्वेद पतंजलि ब्रांड सैंपल टेस्ट में फेल हो गया है. जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि ये घी खाने लायक नहीं है. ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी है कि असली और नकली घी में क्या अंतर होता है.
योग गुरु रामदेव बाबा का पंतजलि ब्रांड एक बार फिर सवाल के कटघरे में है. आयुर्वेद का दुनिया भर में प्रचार प्रसार करने वाले बाबा रामदेव का पंतजलि ब्रांड जो आम लोगों तक शुध्द आयुर्वेदिक प्रोडक्ट उपलब्ध कराने का दावा करता है, घी के सैंपल टेस्ट में बूरी तरह से फेल हो गया है. जांच कर रहे अधिकारियों ने कहा है कि ये खाने लायक नहीं है. वहीं, जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पतंजलि कंपनी और दुकानदारों पर जुर्माना लगाया है.
हालांकि रामदेव बाबा ने इस फैसले को गलत बताया है. इस विवाद के बीच सबसे बड़ा मुद्दा आपकी सेहत है. ऐसे में आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि नकली और असली घी की शुद्धता को आप खुद से कैसे चेक कर सकते हैं? तो चलिए इस लेख में समझते हैं आसान शब्दों में –
कैसे करें असली और नकली घी की पहचान?
पहला तरीका
शुद्ध घी का वेट बहुत लाइट होता है. ऐसे में जब भी आप इसे पानी पर डालेंगे तो ये ऊपर ही तैरने लगेगा. अब शुद्धता चेक करने के लिए आपको बस एक गिलास पानी लेना है, और इसमें एक चम्मच घी डालना है. अगर घी गिलास की तली में जम जाए तो घी मिलावटी है.
दूसरा तरीका
एक बर्तन में थोड़ा सा घी पिघलाकर डालें और लगभग एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. ऐसा करने पर शुद्ध घी एक समतल रूप से जमा हुआ दिखेगा. वहीं मिलावटी घी परतों में अलग हो सकता है या इसकी छोटी-छोटी गांठ बन सकती है, जो मिलावटी तेल का संकेत है.
तीसरा तरीका
शुद्ध घी का अरोमा बहुत ही स्ट्रांग और नेचुरल होता है. ऐसे में यदि घी गर्म करने पर इससे खुशबू नहीं आ रही है, तो इसे न खाए. गंध न आना या अजीब गंध आना मिलावट का संकेत है.
इसे भी याद रखें
शुद्ध घी ठंड के मौसम में भी जमकर कठोर नहीं होता है. वहीं यदि घी में मिलावट हो तो ये सर्दियों में नारियल तेल की तरह जम सकता है, जिसे पिघलाने के लिए आपको इसे गर्म करना पड़ेगा.
About the Author

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Bharat.one Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/tips-and-tricks-baba-ramdev-patanjali-ghee-failed-the-test-learn-how-to-identify-fake-and-real-ghee-ws-l-9914057.html

















