Home Food Hyderabad cafe | Chhota Bheem Cafe India | Kids Friendly Cafe |...

Hyderabad cafe | Chhota Bheem Cafe India | Kids Friendly Cafe | Family Entertainment | Hyderabad News | India First Cartoon Cafe | Hyderabad Chhota Bheem Cafe

0
6


Last Updated:

Hyderabad Chhota Bheem Cafe: हैदराबाद में देश का पहला छोटा भीम कैफ़े खुलने जा रहा है, जहां बच्चों और फैमिली को मिलेगा नया अनुभव. खास मेन्यू, छोटा भीम थीम वाला डेकोर और बच्चों के लिए मज़ेदार एक्टिविटीज़ इसकी खासियत होंगी. यह कैफ़े बच्चों के पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर के फैंस के लिए खास तोहफ़ा है.

ख़बरें फटाफट

हैदराबाद: हैदराबाद जो अपनी तकनीक और संस्कृति के समागम के लिए जाना जाता है अब एक नई और रोमांचक परियोजना की मेजबानी करने जा रहा है. शहर की हाईटेक सिटी इसी दिसंबर से देश के पहले ‘छोटा भीम थीम्ड कैफे’ का स्वागत करेगी. यह कैफे न सिर्फ बच्चों बल्कि उन सभी के लिए एक जादुई दुनिया का दरवाज़ा खोलेगा जो भारत के सबसे लोकप्रिय एनिमेटेड नायक के साथ पले-बढ़े हैं.

भारत के करोड़ों बच्चों की तरह हैदराबाद के बच्चे भी ढोलकपुर के उस ताकतवर, नारंगी धोती पहने और हमेशा अपने दोस्तों की मदद के लिए तैयार रहने वाले नायक, छोटा भीम के साथ बड़े हुए हैं. अब यह प्यारा कार्टून चरित्र टीवी स्क्रीन की सीमाओं से बाहर निकलकर एक ऐसे कैफे में सजीव हो उठेगा जहां उसकी दुनिया को महसूस किया जा सकेगा.

कैफे में क्या-क्या होगा खास?
यह केवल भोजन करने की जगह नहीं बल्कि एक संपूर्ण अनुभव होगा. छोटा भीम की थीम में डूबा इंटीरियर पल में प्रवेश करते ही आप खुद को ढोलकपुर गांव में पाएंगे. दीवारों पर कार्टून के दृश्य, भीम की ताकत को दर्शाती सजावट और पूरे कैफे में एक रंगीन, जीवंत माहौल होगा.

छोटा भीम दोस्तों के साथ फोटो
भीम के अलावा उनके विश्वासपात्र दोस्त चुटकी, राजू, झूलन और डोलू की मूर्तियां और लाइफ-साइज कट-आउट होंगे, जहां परिवार और बच्चे यादगार तस्वीरें खिंचवा सकेंगे. कैफे में एक विशेष कोना उन उत्पादों के लिए होगा. जिन्हें खरीदकर प्रशंसक अपनी इस धुन को घर तक ले जा सकते हैं. यहां छोटा भीम के टी-शर्ट, बैग, बॉटल, स्टेशनरी आदि उपलब्ध होंगे.

बच्चों के लिए एक्टिविटी जोन
बच्चों के मनोरंजन के लिए एक अलग जोन होगा, जहाँ उनके लिए क्विज़, पहेलियां, ड्राइंग प्रतियोगिताएं और थीम से जुड़े इंटरएक्टिव गेम्स का आयोजन किया.

थीम आधारित मेन्यू
मेन्यू में भी छोटा भीम का जादू रहेगा. भीम की स्पेशल लड्डू, राजू की फेवरेट आइसक्रीम, चुटकी की मैजिक कैंडी जैसे विशेष पकवान और पेय परोसे जाएँगे जो खाने और देखने में आकर्षित करेगी.

authorimg

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

हैदराबाद में लॉन्च हुआ इंडिया का पहला छोटा भीम कैफ़े, मचा धमाल


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-ajab-gajab-hyderabad-first-chhota-bheem-cafe-launch-india-cartoon-theme-kids-family-entertainment-local18-9692169.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here