Home Food Ice Halwa महाराष्ट्र की खास मिठाई, जानें बनाने का तरीका और खासियत.

Ice Halwa महाराष्ट्र की खास मिठाई, जानें बनाने का तरीका और खासियत.

0
0


Last Updated:

Ice Halwa महाराष्ट्र की एक पारंपरिक और खास मिठाई है, जो अपने बेहद पतले और कुरकुरे टेक्सचर के लिए जानी जाती है. खाते ही मुंह में घुल जाने वाला यह हलवा स्वाद में रिच और हल्का होता है. इसे कई जगहों पर महिम हलवा भी कहा जाता है और यह शादी, त्योहार और खास मौकों पर परोसी जाती है.

ख़बरें फटाफट

सूजी या गाजर नहीं... बहुत तरह के हैं हलवा, ट्राई करें महाराष्ट्र का Ice Halwaहलवा की रेसिपी- (फोट- Prachi Navandar)

जब भी हलवे का नाम आता है, तो ज़हन में सूजी का हलवा या गाजर का हलवा ही सबसे पहले आता है. लेकिन भारत में हलवे की कई अनोखी किस्में भी बनाई जाती हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. ऐसी ही एक खास मिठाई है Ice Halwa, जो महाराष्ट्र की पारंपरिक और बेहद पसंद की जाने वाली डिश मानी जाती है. यह हलवा अपने पतले, कुरकुरे और पिघलते हुए टेक्सचर के लिए जाना जाता है. दिखने में यह पेपर जितना पतला होता है और खाते ही मुंह में घुल जाता है, इसी वजह से इसे Ice Halwa कहा जाता है.

Ice Halwa को महाराष्ट्र के कई इलाकों में खास मौकों पर बनाया जाता है. यह मिठाई खासतौर पर शादी-ब्याह, त्योहारों और पारंपरिक समारोहों में परोसी जाती है. इसे आम हलवे की तरह चम्मच से नहीं खाया जाता, बल्कि हाथ से तोड़कर खाया जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें भारी घी या ज्यादा चीनी का इस्तेमाल नहीं होता, फिर भी इसका स्वाद बेहद रिच और एलिगेंट लगता है. Ice Halwa को कुछ जगहों पर “महिम हलवा” भी कहा जाता है, जो मुंबई के महिम इलाके से जुड़ा माना जाता है.

View this post on Instagram




.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-unique-taste-and-history-of-maharashtra-traditional-ice-halwa-sweet-know-recipe-ws-kl-9968852.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here