Last Updated:
Semi-Jhunga Recipe: सेमी–झुंगा की सब्जी एक स्वादिष्ट और पौष्टिक देसी रेसिपी है. इसमें सेमी और झुंगा को उबालकर और मसालों के साथ पकाया जाता है. कम मसालों में बनने वाली यह सब्जी सेहत के लिए भी फायदेमंद है. इसे रोटी या चावल के साथ गर्मागर्म परोसा जा सकता है.
Semi-Jhunga Recipe: अगर आप रोज़ाना की सब्जियों से बोर हो चुके हैं और कुछ अलग, पौष्टिक और देसी स्वाद वाला बनाना चाहते हैं, तो सेमी–झुंगा की सब्जी एक बेहतरीन विकल्प है. यह रेसिपी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि इसमें मौजूद सब्जियां और झुंगा शरीर को जरूरी पोषण भी देती हैं. कम मसालों में बनने वाली यह सब्जी छत्तीसगढ़ी और ग्रामीण रसोई में खास पहचान रखती है. आइए जानते हैं इसकी आसान और पारंपरिक रेसिपी.
कौन-कौन सी साम्रगी चाहिए
सेमी और झुंगा की तैयारी सबसे पहले सेमी को अच्छी तरह साफ करके एक बर्तन में रख लें. इसके बाद झुंगा को लगभग 15 मिनट तक उबालें. उबालने के बाद झुंगा को दो–तीन बार साफ पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि उसकी गंध पूरी तरह निकल जाए. मसाले जो बढ़ाएगा स्वाद, अब हरी मिर्च, लहसुन और प्याज को बारीक काटकर एक अलग बर्तन में रख लें. ये मसाले सब्जी को खास स्वाद और खुशबू देते हैं.
सब्जी पकाने की रेसिपी
कड़ाही को गैस पर चढ़ाकर तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर उसमें थोड़ा सा सरसों डालकर तड़का दें. इसके बाद सेमी डालें और लगभग 10 मिनट तक अच्छी तरह भूनें. जब सेमी हल्की नरम हो जाए, तब उसमें कटे हुए टमाटर डालें और 5 मिनट तक पकाएं. झुंगा और मसाले डालने का सही समय अब कड़ाही में उबला हुआ झुंगा डालें और सभी सामग्रियों को अच्छे से मिलाएं. इसके बाद हल्दी, मिर्च और नमक स्वादानुसार डालकर सब्जी को 10 मिनट तक ढककर पकने दें. परोसने के लिए तैयार जब सब्जी अच्छी तरह पक जाए और मसाले उसमें घुल जाएं, तो गैस बंद कर दें. तैयार है स्वादिष्ट सेमी–झुंगा की सब्जी, जिसे आप चावल या रोटी के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining Bharat.one she has worked with Re…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-semi-jhunga-recipe-traditional-dish-made-with-cluster-beans-know-making-process-local18-10125840.html

















