Home Food IT प्रोफेशनल मानसी की अनोखी पहल, ‘स्कूटर वाला सलाद’ से बदल रही...

IT प्रोफेशनल मानसी की अनोखी पहल, ‘स्कूटर वाला सलाद’ से बदल रही लाइफस्टाइल, स्वाद से जीत रहीं दिल

0
0


होमताजा खबरलाइफ़

IT प्रोफेशनल मानसी की अनोखी पहल, ‘स्कूटर वाला सलाद’ से बदल रही लाइफस्टाइल

Last Updated:

Mumbai Girl Mansi Innovative Startup: मुंबई में 30 वर्षीय मानसी ने कॉर्पोरेट नौकरी के साथ समाज को सेहतमंद बनाने की अनूठी पहल शुरू की है. गुजरात से ताल्लुक रखने वाली मानसी आईटी कंपनी में बिजनेस एनालिस्ट हैं, लेकिन हर शाम ‘स्कूटर वाला सलाद’ दुकान के जरिए हेल्दी भोजन परोसती हैं. उनका उद्देश्य है कि पौष्टिक खाना हर आम इंसान की पहुंच में हो. तिलक नगर में उनका दुकान कम दाम में स्वाद और पोषण का बेहतरीन विकल्प बन गया है. ‘भारत मिलाप’ और ‘चटपटा चना’ जैसे सलाद युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं. मानसी आज कई महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं.

ख़बरें फटाफट

मुंबई. आज के समय में जहां भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग जंक फूड की ओर भाग रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो समाज को सेहतमंद बनाने का बीड़ा उठाए हुए हैं. ऐसी ही एक मिसाल पेश कर रही हैं 30 वर्षीय मानसी. गुजरात से ताल्लुक रखने वाली मानसी पेशे से एक आईटी कंपनी में बिजनेस एनालिस्ट हैं. लेकिन मन में हमेशा से कुछ सार्थक और उद्देश्यपूर्ण करने की तड़प थी. इसी चाह ने इन्हें कॉर्पोरेट ऑफिस के बाद हर शाम एक छोटी-सी दुकान के जरिए लोगों को हेल्दी खाना परोसने के लिए प्रेरित किया.

आज मानसी अपने ‘स्कूटर वाला सलाद’ के जरिए हेल्दी खाने को हर किसी के लिए सुलभ और किफायती बनाने की कोशिश कर रही हैं. उनका मानना है कि सेहत केवल अमीरों का शौक नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह हर आम इंसान की पहुंच में होनी चाहिए. इसी सोच के साथ तिलकनगर में उनके स्टॉल ने लोगों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है और यह उन लोगों के लिए वरदान बन गया है जो कम कीमत में शुद्ध और घर जैसा पोषण तलाशते हैं.

बिजनसे के नाम के पीछे भी है दिलचस्प कहानी

मानसी के इस बिजनेस के नाम ‘स्कूटर वाला सलाद’ के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है. मानसी अपने 8 साल के डॉग सिम्बा के नाम से कुछ शुरू करना चाहती थीं. लेकिन लोगों में कोई भ्रम न हो, इसलिए उन्होंने सीधे उसका नाम रखने के बजाय एक यूनिक और यादगार नाम चुना. ‘स्कूटर वाला सलाद’ उनके और सिम्बा के साथ बिताई गई खास यादों, खासकर उनकी स्कूटर राइड्स को दर्शाता है. यही खूबसूरत याद इनके लोगो में भी झलकती है. मानसी का मानना है कि सेहत केवल अमीरों का शौक नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह हर आम इंसान की पहुंच में होनी चाहिए. यही वजह है कि तिलक नगर में इनकी यह दुकान उन लोगों के लिए वरदान बन गई है, जो कम कीमत में शुद्ध और घर जैसा पोषण तलाश रहे हैं. उनके अनुसार, हेल्दी खाना एक आदत होनी चाहिए, न कि मजबूरी.

‘भारत मिलाप’ और ‘चटपटा चना’ बने पसंदीदा

मानसी की दुकान पर मिलने वाले सलाद न केवल सेहतमंद हैं, बल्कि स्वाद में भी लाजवाब हैं. इनके मेन्यू में सबसे ज्यादा बिकने वाली वैरायटी ‘सदाबहार’, ‘भारत मिलाप’, ‘चटपटा चना’ और ‘स्वीट-सोर टैंगी सलाद’ हैं. Bharat.one से बात करते हुए मानसी बताती हैं कि उन्होंने अपने सलाद के नाम और स्वाद भारतीय जायके के हिसाब से तैयार किए हैं. जहां ‘चटपटा चना’ युवाओं को अपनी ओर खींचता है, वहीं ‘सदाबहार’ सलाद उन लोगों की पहली पसंद है, जो सादगी और शुद्धता चाहते हैं. कम दाम में बेहतरीन स्वाद और सेहत मिलने की वजह से यहां हर उम्र के लोगों की भीड़ जुटी रहती है. आज मानसी न केवल अपना बिजनेस सफलतापूर्वक चला रही हैं, बल्कि उन तमाम महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं, जो कुछ अलग करना चाहते हैं.

About the Author

authorimg

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से Bharat.one हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-mansi-left-it-job-started-scooter-wala-salad-stand-making-healthy-food-accessible-for-everyone-local18-10221768.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here