Home Food ITI पास छात्र ने शुरू किया राजमा-चावल का बिजनेस! लोग फास्ट फूड...

ITI पास छात्र ने शुरू किया राजमा-चावल का बिजनेस! लोग फास्ट फूड छोड़कर ले रहे हैं स्वाद का मजा, देखते ही मुहं में आ जाएगा पानी

0
2



बहराइच: यूपी में बहराइच के रहने वाले अमरजीत सिंह आईटीआई पास छात्र हैं. अब वह ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर रहे हैं. इसके साथ ही वह राजमा-चावल का बिजनेस शहर के गुरुद्वारे के बाहर करते हैं. इस राजमा-चावल के लोग दीवाने होते जा रहे हैं. क्योंकि यह राजमा-चावल को बहुत ही स्वादिष्ट और हाथों के बने मसाले ,सरसों के निकले हुए शुद्ध तेल से तैयार करते हैं. जिसकी कीमत की बात करें तो 25 रुपए में हाफ प्लेट और 40 रुपए में फुल प्लेट मिल जाती है. इसके साथ ही लोग 3 से 4 घंटे में पूरा का पूरा चट कर जाते हैं.

जानें कहां से आया इस बिजनेस का प्लान

राजमा-चावल का स्टाल लगाने वाले अमरजीत सिंह जिले के सलारगंज मोहल्ले के रहने वाले हैं. उन्होंने सोचा कि क्यों न पढ़ाई के साथ-साथ कोई बिजनेस शुरू किया जाए. जिससे पढ़ाई के साथ-साथ घर परिवार भी आराम से चल सके और फिर इन्होंने सोचा बहराइच में तो बहुत सारे फास्ट फूड के स्टॉल हैं. क्यों ना कुछ ऐसा शुरू किया जाए, जिससे स्वाद के साथ-साथ लोगों की सेहत भी बरकरार रहे.

इसके बाद अमरजीत सिंह ने राजमा-चावल का बिजनेस शुरू करने का प्लान आया. फिर इन्होंने अपने बिजनेस को अपने पापा के साथ मिलकर शुरू कर दिया. शुरुआत में थोड़ी मुश्किल हुई, लेकिन अब धीरे-धीरे लोग इनकी स्टॉल पर चले आ रहे हैं.  यहां दोपहर तक इनके द्वारा लाएं गए सारा का सारा राजमा चावल चट हो जाता है.

राजमा चावल के साथ होती है स्पेशल चटनी

अमरीजत अपने स्टॉल पर 25 रुपए में हाफ प्लेट और 40 रुपए में फुल प्लेट राजमा-चावल के साथ स्वादिष्ट चटनी भी परोसते हैं.  इस स्वादिष्ट चटनी का कोई तोड़ नहीं है. जो चटनी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है. लोग राजमा-चावल के साथ इस चटनी को मिलाकर बहुत ही चाव से खाते हैं. साथ में प्याज भी परोसी जाती है. एक प्लेट राजमा चावल में पेट बड़े आराम से भर जाता है. अगर कोई बहुत ही ज्यादा भूखा हो तो दो प्लेट में तो जरूर ही पेट भर जाएगा.

 राजमा-चावल की खूब है डिमांड

अमरजीत सिंह ने बताया कि अब धीरे-धीरे इनका राजमा-चावल सरकारी दफ्तरों में भी खूब पसंद आने लगा है. लोग पैक करा कर सरकारी दफ्तरों में ले जाते हैं. इन दफ्तरों में कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और भी अन्य जगह से लोग आते हैं. क्योंकि इनका राजमा-चावल शुद्ध और तेल बिल्कुल न के बराबर होता है. शायद यही वजह है कि लोग इसको खूब पसंद कर रहे हैं.

वहीं, अगर स्वाद की बात करें तो स्वाद भी कमाल का होता है. अगर आप भी स्वाद लेना चाहते हैं तो बहराइच के इस राजमा-चावल का स्वाद आप शहर के गुरुद्वारे के बाहर ले सकते हैं. जहां आपको सरदार जी का राजमा चावल का ठेला बड़े आराम से दिख जाएगा. जहां आपको राजमा-चावल के साथ कढ़ी चावल और छाछ भी मिलेगा. जिसकी शुरुआत सुबह 9:00 से हो जाती है. फिर पता नहीं कब कितनी जल्दी खत्म हो जाए.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-rajma-rice-business-of-iti-pass-student-amarjeet-singh-bahraich-taste-food-amazing-local18-8884357.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here