Home Food KitKat Shake: मम्मी का हो मूड खराब या पापा को हो दिनभर...

KitKat Shake: मम्मी का हो मूड खराब या पापा को हो दिनभर की थकान…सर्व करें किटकैट शेक, पहले शिप से जाएंगे पिघल!

0
3


Last Updated:

KitKat Cold Coffee Shake Recipe: इसे कोल्ड कॉफी विद ट्विस्ट भी कह सकते हैं और किट-कैट शेक भी. नाम चाहे जो भी हो, स्वाद लाजवाब होता है. पापा जब थके-हारे शाम को ऑफिस से घर आएं तो उन्हें ये सर्व करें. एक शिप में प…और पढ़ें

KitKat Shake Easy Recipe: अक्सर ऐसा होता है कि जब पापा ऑफिस से घर लौटते हैं, तो उनके चेहरे पर थकान और टेंशन साफ झलकती है. ऐसे समय में अगर हम उन्हें कुछ स्पेशल और ठंडा-ठंडा परोस दें, तो उनका मूड तुरंत फ्रेश हो सकता है. घर पर झटपट बनने वाली किटकैट शेक कोल्ड कॉफी इसी का एक बेहतरीन उदाहरण है.

यह स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ दिखने में भी इतनी आकर्षक होती है कि पापा के चेहरे पर मुस्कान जरूर आ जाएगी. हालांकि इसे पापा से लेकर, बच्चों और मेहमानों तक सभी को सर्व किया जा सकता है. इसे देखते ही उनके चेहरे पर मुस्कान तैर जाएगी.

चार चीजों से तैयार
इसे बनाने के लिए ज्यादा सामान की भी जरूरत नहीं होती. आपको केवल चार चीजें चाहिए – ठंडा दूध, चीनी, कॉफी और किटकैट चॉकलेट. इसके अलावा सजावट के लिए थोड़ा-सा चॉकलेट सिरप ले सकते हैं. खास बात यह है कि यह रेसिपी किसी भी व्यक्ति को आसानी से बनानी आ सकती है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता. बस कुछ मिनटों में यह मजेदार ड्रिंक तैयार हो जाती है. स्वाद ऐसा होता है कि भुलाए नहीं भूलता.

नोट करें आसान रेसिपी
इसे बनाने की प्रक्रिया भी बेहद आसान है. सबसे पहले एक मिक्सी जार में ठंडा दूध डालें. उसके बाद स्वादानुसार चीनी मिलाएं. अगर पापा स्ट्रॉन्ग कॉफी पसंद करते हैं, तो उसमें कॉफी पाउडर थोड़ा ज्यादा डालें और अगर हल्का पसंद करते हैं, तो कम डालें. इसके बाद इसमें दो पीस किटकैट के वेफर तोड़कर डाल दें और चाहें तो थोड़ा-सा चॉकलेट सिरप भी डाल सकते हैं. अब मिक्सी का ढक्कन बंद कर इसे अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें, ताकि इसमें झाग भी अच्छे से बन जाए. कॉफी और चीनी आप पीने वाले के स्वाद के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं.

प्रेजेंटेशन है बेहद जरूरी
अब बारी आती है इसके खूबसूरत प्रेजेंटेशन की. एक बेहतरीन सा ग्लास लें और उसके अंदर किनारों पर चॉकलेट सिरप से सजावट करें. फिर तैयार की हुई कोल्ड कॉफी इसमें डालें. ऊपर जो झाग बनता है, उसे सावधानी से ऊपर डालें ताकि देखने में आकर्षक लगे. इसके बाद आधी किटकैट को कद्दूकस करके ऊपर छिड़क दें और साथ में एक वेफर सजाकर ग्लास में रख दें. यह न केवल स्वाद बढ़ा देता है, बल्कि देखने में भी शानदार लगता है. अगर बच्चों को दे रहे हैं तो ऊपर से थोड़ी फेंटी हुई क्रीम भी डाल सकते हैं.

सारी थकान पल में गायब
जब आप यह खास किटकैट शेक कोल्ड कॉफी पापा को परोसेंगे, तो उन्हें यह गिफ्ट जैसा लगेगा. ऑफिस की थकान और दिनभर का तनाव पलभर में गायब हो जाएगा. ठंडी-ठंडी, चॉकलेटी और झाग से भरी यह ड्रिंक उनके मूड को तुरंत रिफ्रेश कर देगी. इस तरह छोटी-सी मेहनत से आप पापा के चेहरे पर बड़ी-सी मुस्कान ला सकते हैं और उन्हें महसूस होगा कि उनकी खुशियों की आप कितनी चिंता करते हैं. तो अगली बार जब पापा थके-हारे घर लौटें, तो उन्हें सरप्राइज दीजिए इस आसान और लाजवाब किटकैट शेक कोल्ड कॉफी के साथ.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

मम्मी का हो मूड खराब या पापा को हो दिनभर की थकान, सर्व करें किटकैट शेक, शिप…


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-kitkat-shake-cold-coffee-2-mins-recipe-refreshing-healthy-best-after-tiring-day-loved-by-papa-kid-guests-how-to-make-local18-ws-kl-9561807.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here