Agency:NEWS18DELHI
Last Updated:
Lal Chiti Ki Chatni: लाल चींटी की चटनी कई इलाकों में बहुत खुश होकर खाई जाती है. लेकिन जब कोई इस अनोखी चटनी के बारे में सुनता है तो हैरान रह जाता है.
लाल चींटी का चटनी
हाइलाइट्स
- लाल चींटी की चटनी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है.
- ताज होटल में भी लाल चींटी की चटनी सर्व होती है.
- दिल्ली के आदि महोत्सव में लाल चींटी की चटनी उपलब्ध है.
Lal Chiti Ki Chatni: अरे ये क्या? लाल चींटी की चटनी. लोग सुनते ही इस बात को मजाक समझते हैं. पर जवाब ये कोई मजाक नहीं है. भारत में कई ऐसे लोग हैं जो लाल चींटी की चटनी बनाते भी हैं और खाते भी हैं. सिर्फ स्वाद के लिए नहीं. सेहत के लिए भी चींटी की चटनी फायदेमंद मानी जाती है. आइए जानते हैं आखिर ये अजीबोगरीब चटनी बनती कैसे है.
लाल चींटी की चटनी कैसे बनती है?
दिल्ली के ध्यान चंद स्टेडियम में आदि महोत्सव लगा है. जहां आपको भारत के अलग-अलग कल्चर और व्यंजन का स्वाद लेने को मिलेगा. इस फेस्टिवल में एक व्यक्ति चींटी का चटनी लोगों को खिला रहा है. जब Bharat.one की टीम वहां पहुंची तो स्टॉल के संचालक राजेश ने बताया कि उनके स्टॉल पर सबसे खास उनकी लाल चींटी की बनी हुई चटनी है, जिसे उन्हें सरकार की तरफ से जीआई टैग भी मिल चुका है.
उन्होंने आगे बताया कि लाल चींटी की चटनी की बेहद डिमांड है, इसीलिए मुंबई के ताज होटल में भी इस चटनी को बनाकर भेजते है.
चींटी की चटनी खाने के फायदे
राजेश ने बताया कि लाल चींटी का चटनी उनका एक पारंपरिक व्यंजन है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसका सेवन करने से मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारी को ठीक करने का काम करता है. इसके साथ ही यह इम्युनिटी पावर को बढ़ाती है.
लाल चींटी का चटनी बनाने की विधि
राजेश ने बताया की चटनी बनाने के लिए आगे वह लाल चीटियां और उसके अंडे को जमा करके उसको धूप में अच्छे से सुखाते हैं. फिर इसका चुरा बनाते हैं, उसके बाद उसमें टमाटर, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और धनिया पत्ता डालकर इसे पीस लेते हैं. फिर आप इस चटनी को चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें – चिकन-पनीर का बाप है ये जूस…पीते ही बन जाएंगे बलवान, दिल से लेकर मोटापे तक, हर बीमारी से मिलेगा छुटकारा!
यहां से खरीदे यह चटनी
अगर आपको भी लाल चींटी की बनी हुई चटनी का स्वाद चखना है तो दिल्ली के ध्यान चंद स्टेडियम में लगे आदि महोत्सव में जाकर खा सकते हैं जिसकी कीमत ₹50 से शुरू है, इसके अलावा अगर आपको लाल चींटी चटनी ऑर्डर करनी है, तो आप नीचे दिए गए नंबर 6265278621, 7587131430 पर संपर्क कर सकते हैं.
February 19, 2025, 13:01 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-lal-chiti-ki-chatni-kaise-banti-hai-health-benefits-weird-food-of-india-local18-9044034.html

















