
Last Updated:
Fenugreek and garlic curry recipe: अगर आप भी किसी खास मौके के लिए कुछ अलग और लाजवाब बनाना चाहते हैं तो लहसुनी मेथी से बेहतर कुछ नहीं. इसका शानदार स्वाद आपके मेहमानों को भी उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा. इसे बनाना जितना आसान है,…और पढ़ें
Lasooni methi recipe: विंटर के मौसम में लहसुन और मेथी साग, दोनों ही शरीर के लिए काफी अच्छा माना जाता है. ये दोनों ही इम्यूनिटी बूस्ट(immunity boost) करता है और शरीर को नेचुरल तरीके से अंदर से गर्म रखता है. इन दोनों की एक खास रेसिपी विंटर में काफी पसंद की जाती है और वो है लहसुनी मेथी. लहसुनी मेथी एक लाजवाब डिश है जिसे विंटर(Winter recipe) में बड़ी आसानी से घर पर बनाया जा सकता है. तो चलिए हम इसे बनाने की एक आसान रेसिपी बताते हैं जिसकी मदद से आप घर पर इसका स्वाद चख सकते हैं और परिवार वालों को भी सर्व कर सकते हैं. ये रही रेसिपी-
आवश्यक सामग्री:
– 1 गुच्छा कटी हुई मेथी
– 8-10 लहसुन की कलियां
– 1/4 कप मूंगफली
– 1 बड़ा चम्मच तिल
– 3 बड़े चम्मच भुना हुआ चना दाल
– 1 छोटा चम्मच जीरा
– 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन कटा हुआ
– 1-2 सूखी लाल मिर्च
– 1 प्याज बारीक कटा हुआ
– 1 टमाटर कटा हुआ
– 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
– 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
– 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
– 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
– आवश्यकतानुसार पानी
– तेल पकाने के लिए
बनाने की विधि: सबसे पहले मूंगफली, भुनी हुई चना दाल और तिल को मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें. अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें लहसुन की कलियां और मेथी भून लें. अब दूसरे पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और इसमें जीरा, कटा हुआ अदरक-लहसुन, सूखी लाल मिर्च डालें और भूनें. नीचे वीडियो देख सकते हैं-
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-lasooni-methi-at-home-in-easy-way-follow-these-step-by-step-guide-fenugreek-and-garlic-curry-recipe-8958902.html

















