Home Food Long Lata Sweet: यूपी की 50 साल पुरानी वो दुकान…जहां 10 रुपये...

Long Lata Sweet: यूपी की 50 साल पुरानी वो दुकान…जहां 10 रुपये में मिलती है अनोखी मिठाई, स्वाद में नंबर-1

0
4



Last Updated:

Long Lata Sweet: मिठाई आपने बहुत खाई होगी. लेकिन लौंग लत्ता मिठाई का कोई जवाब नहीं है. इसे खाते ही लोग दीवाने हो जाते हैं.

Long Lata Sweet: पूर्वांचल में कई प्रकार की मिठाइयां बनाई जाती है. हर जगह एक अलग मिठाई फेमस है. कुछ मिठाइयों का जायका ऐसा होता है कि स्वाद लेने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंच जाते हैं. ऐसे में मऊ में 50 वर्षीय पुरानी दुकान सूरज कश्यप मिठाई वाले की लौंग लता मिठाई काफी फेमस है. यह मिठाई अलग ही तरीके से बनाई जाती है.

लौंग लता मिठाई है बहुत खास
Bharat.one से बात करते हुए सूरज बताते हैं कि उनके यहां की लौंग लत्ता मिठाई को बनाने की एक अलग ही रेसिपी है. यह मिठाई कई दिनों तक खराब नहीं होती है. सुबह 11:00 बजे से तैयारी की जाती है और देर शाम तक खत्म हो जाती है. सबसे पहले मैदा और डालडा मिलाकर अच्छे से मिलाया जाता है. लगभग 20 से 25 मिनट उस मैदे को मिलाने में लग जाते हैं.

बहुत मेहनत से होती है तैयार
इसके बाद कई स्टेप्स किए जाते हैं और मिठाई तैयार हो जाती है. छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उसे लंबे आकार में बेला जाता है. फिर इस मैदा में लौंग इलायची और खोया डालकर उसे अलग ही तरीके से मोड कर लौंग लता का आकार दिया जाता है. इसके बाद रिफाइंड में 25 से 30 मिनट तक पकाया जाता है. जब यह सफेद से लाल हो जाता है तो उसे बाहर निकाल लिया जाता है.

इसे भी पढ़ें – यहां मिलने वाला हलवा देता है हर मिठाई को टक्कर, ड्राई फ्रूट्स लदालद-स्वाद जबरदस्त, कीमत भी कम

10 रुपये में मिलेगा कमाल का जायका
बाहर निकालने के बाद चीनी को शाकरीन का रूप दिया जाता है. फिर लाल किए गए लौंग लता को उसे शाकरीन में डालकर 1 घंटे तक छोड़ दिया जाता है. जब यह मिठाई शाकरीन को अच्छे से सोख लेता है तो उसे बाहर निकाल कर अलग बर्तन में रख दिया जाता है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट होती है. इस मिठाई की खास बात यह है कि यह कई दिनों तक खराब नहीं होती. उनके यहां यह मिठाई ₹10 पीस आप खरीद सकते हैं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-long-lata-mithai-famous-in-mau-up-must-try-sweet-price-10-rupees-local18-8956393.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here