Home Food Lucknow street food: हर बाइट में स्वाद का धमाका! लखनऊ के इस...

Lucknow street food: हर बाइट में स्वाद का धमाका! लखनऊ के इस छुपे रत्न के डोसे पर फिदा हो जाएंगे आप

0
10


Last Updated:

लखनऊ के गोमती नगर विस्तार की सुलभ आवास के पीछे स्थित फूड स्ट्रीट डोसे के लिए प्रसिद्ध है. यहां शाम 4 से रात 11 बजे तक लगभग 60 दुकानें लगती हैं, जहां जायका कार्ट का डोसा बेहद लोकप्रिय है.

X

फूड

फूड स्ट्रीट, लखनऊ 

लखनऊ- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ वैसे तो अपने नवाबी अंदाज और बेहतरीन खानपान के लिए जानी जाती है। यहां कई प्रसिद्ध फूड स्ट्रीट्स हैं, लेकिन गोमती नगर विस्तार में स्थित सुलभ आवास के पीछे वाली फूड स्ट्रीट ने अपनी खास पहचान बना ली है.

कहां है यह फूड स्ट्रीट?
गोमती नगर विस्तार में बाबा खाटू श्याम मंदिर के बगल, सुलभ आवास के पीछे यह फूड स्ट्रीट स्थित है. यहां शाम के 4 बजे से लेकर रात 11 बजे तक करीब 60 दुकानें सजती हैं. शाम होते ही यहां रौनक बढ़ जाती है और लोग परिवार के साथ स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लेने पहुंचते हैं.

यहां का डोसा है सबसे खास
इस फूड स्ट्रीट पर आपको हर तरह का स्ट्रीट फूड मिल जाएगा, लेकिन सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है ‘जायका कार्ट’ का डोसा. इसका स्वाद ऐसा है कि जो एक बार खा लेता है, वह बार-बार यहां लौटना चाहता है. डोसे की कुरकुराहट और बेहतरीन चटनी का स्वाद हर किसी को लुभा लेता है.

स्वास्थ्य के साथ स्वाद का मेल
जायका कार्ट का डोसा खास इस वजह से भी है क्योंकि यह कम मसाले में और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाता है. यही वजह है कि यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की पसंद बना हुआ है.

क्या कहते हैं यहां आने वाले लोग?
डोसा खा रहे अमृतांश, जो दिल्ली में पढ़ाई करते हैं, बताते हैं कि “लखनऊ में ऐसा स्वाद कहीं और नहीं मिलता.” वह जब भी लखनऊ आते हैं, यहां डोसा खाना नहीं भूलते. अमृतांश का कहना है कि जायका कार्ट पर मिलने वाला डोसा न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि जेब पर भी हल्का है.

homelifestyle

हर बाइट में स्वाद का धमाका! लखनऊ के इस छुपे रत्न के डोसे पर फिदा हो जाएंगे आप


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-famous-street-food-of-lucknow-in-gomati-nagar-local18-9108463.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here