Home Food lunch box packing tips। रोटियों को नरम रखने के उपाय

lunch box packing tips। रोटियों को नरम रखने के उपाय

0
0


Lunch Box Packing Tips: सुबह-सुबह प्यार से तैयार किया गया टिफिन दोपहर तक जब खोला जाता है और रोटियां कड़क, सब्जी सूखी और बेस्वाद मिलती है, तो निराशा होती है. अकसर लोग सोचते हैं कि समस्या आटा गूंथने या सब्जी बनाने में है, लेकिन असलियत यह है कि अधिकांश समय यह पैकिंग की वजह से होता है. सही तरीके से पैकिंग करने पर आपका टिफिन दोपहर तक न सिर्फ स्वाद में ताजा रहेगा, बल्कि खाने का अनुभव भी वही बनेगा जो आप सुबह महसूस करते हैं. बहुत सारे लोग टिफिन तैयार करते समय छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं जैसे गरम खाना सीधे डिब्बे में डालना, रोटियों को सीधे फॉयल में लपेटना, आटे में दूध न डालना, सब्जी को बिना टेम्परिंग के पैक करना और रोटियों को अलग-अलग रखना. ये सभी आदतें खाने की क्वालिटी को प्रभावित करती हैं, अगर आप इन गलतियों से बचें, तो आपका लंच बॉक्स दोपहर तक नरम रोटियों और ताजी सब्जियों से भरपूर रहेगा. आज हम विस्तार से जानेंगे कि टिफिन पैक करते समय कौन-कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए और कैसे कुछ आसान टिप्स अपनाकर रोटियां और सब्जियां लंबे समय तक ताजा रखी जा सकती हैं.

1. गरमा-गरम खाना पैक करने की जल्दबाजी
सबसे आम गलती है गरम रोटियां या सब्जी सीधे डिब्बे में डालना. ऐसा करने से अंदर भाप बनती है, जो रोटियों को पहले गीला और फिर थोड़ी देर बाद कड़क बना देती है.

टिप: खाना तैयार होने के बाद उसे 5-10 मिनट ठंडा होने दें. इसके बाद ही डिब्बे में पैक करें. इससे नमी संतुलित रहती है और रोटियां मुलायम बनी रहती हैं.

2. रोटियों को सीधे फॉयल पेपर में लपेटना
एल्युमिनियम फॉयल अकसर इस्तेमाल होती है, लेकिन यह रोटियों की नमी सोख लेती है. सीधे फॉयल में लपेटी रोटियां पसीने से गीली हो जाती हैं और दोपहर तक कड़क हो जाती हैं.

टिप: रोटियों को पहले सूती कपड़े या बटर पेपर में लपेटें. कपड़ा अतिरिक्त नमी सोख लेता है और रोटियां नरम बनी रहती हैं.

lunch box packing tips

3. आटा गूंथते समय दूध न डालना
सिर्फ पानी से गूंथा आटा जल्दी सूख जाता है और रोटियां कड़क बन जाती हैं.

टिप: आटे में थोड़ा सा दूध या मलाई डालें. दूध की फैट रोटियों को प्राकृतिक रूप से लंबे समय तक नरम रखती है.

4. सब्जी को बिना टेम्परिंग के पैक करना
साबुत या सूखी सब्जियों जैसे आलू-गोभी, भिंडी आदि में ठंडा होने पर तेल नीचे बैठ जाता है और सब्जी सूखी हो जाती है.

टिप: पैक करने से पहले सब्जी पर आधा चम्मच घी या ताजा तड़का डालें. यह सब्जी को सूखने से बचाता है और स्वाद भी बनाए रखता है.

lunch box packing tips

5. रोटियों को अलग-अलग रखना
अगर रोटियां अलग-अलग रखी जाएं, तो हवा के संपर्क में आने से जल्दी सूखती हैं.

टिप: रोटियों पर अच्छे से घी लगाकर दो रोटियों के घी वाले हिस्से को आपस में चिपकाएं. इससे नमी लॉक हो जाती है और रोटियां दोपहर तक नरम रहती हैं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/tips-and-tricks-avoid-tiffin-packing-mistakes-for-fresh-food-lunch-box-pack-karte-samay-na-karen-5-galtiyan-ws-ekl-9964580.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here