Home Food Makhana chaat recipe for weight loss: फाइबर से लेकर कैल्शियम तक, स्वाद...

Makhana chaat recipe for weight loss: फाइबर से लेकर कैल्शियम तक, स्वाद और फायदे से भरपूर मखाना चाट, नोट करें रेसिपी

0
0


मखाना जिसे फोक्स नट भी कहा है, पोषक तत्वों का भंडार है. सिर्फ 100 ग्राम मखाना में 347-362 कैलोरी, 9.7 ग्राम प्रोटीन, 76.9 ग्राम कार्ब्स और 14.5 ग्राम डायटरी फाइबर होता है. वेट लॉस करने वाले लोगों के लिए ये एक बेहतरीन स्नैक्स है, क्योंकि इसमें फैट बहुत कम होता है लेकिन मैग्नीशियम, पोटेशियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है.

वैसे तो आप मखाना को दूध में फूलाकर या इसकी खीर बनाकर खा सकते हैं. लेकिन यदि आप सेहत के साथ स्वाद को भी बढ़ाना चाहते हैं, तो मखाना चाट की रेसिपी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए. तो चलिए जानते हैं मखाना चाट के लिए आपको किन-किन सामग्री की जरूरत है-

मखाना चाट रेसिपी सामग्री

• 1½ कप फूल मखाना

• ½ छोटा चम्मच मिर्च पाउडर

• ½ छोटा चम्मच आमचूर

• 1 छोटा चम्मच चाट मसाला

• ¼ छोटा चम्मच नमक

• 2 बड़े चम्मच टमाटर, कटा हुआ

• 2 बड़े चम्मच प्याज, कटा हुआ

• 2 बड़े चम्मच खीरा, कटा हुआ

• 2 बड़े चम्मच हरी चटनी

• 2 बड़े चम्मच इमली की चटनी

• 2 बड़े चम्मच हरा धनिया, कटा हुआ

• 2 बड़े चम्मच मूंगफली, भुनी हुई

मासाला चाट बनाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

1. सबसे पहले डेढ़ कप मखाना को धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक भून लें.

2. एक कटोरे में आधा छोटा चम्मच मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच आमचूर, 1 छोटा चम्मच चाट मसाला और ¼ छोटा चम्मच नमक लें. इसे अच्छी तरह मिलाएं.

3. अब इसमें 2 बड़े चम्मच टमाटर, 2 बड़े चम्मच प्याज, 2 बड़े चम्मच खीरा, 2 बड़े चम्मच हरी चटनी और 2 बड़े चम्मच इमली की चटनी डालें.

4. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं. फिर इसमें भूना हुआ मखाना डालें और फिर सभी चीजों को दोबारा मिलाएं.

5. आखिरी में इसमें 2 बड़े चम्मच हरा धनिया और 2 बड़े चम्मच मूंगफली डालें और इसे मिक्स करें. इस तरह से कुछ ही मिनटों में आपका स्वादिष्ट मखाना चाट रेसिपी बनकर तैयार है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-makhana-chaat-step-by-step-cooking-tips-healthy-makhana-chaat-ki-recipe-ws-e-9928437.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here