Last Updated:
Malai Paneer Recipe: पालक पनीर, मटर पनीर, कड़ाही पनीर, पनीर टिक्का आदि खाकर बोर हो चुके हैं तो अब बनाएं मलाई पनीर, वह भी सिर्फ 15 मिनट में. यदि आपके घर में कोई भी सब्जी नहीं, मेहमान आ चुके हैं तो झट से मार्केट से पनीर मंगाकर इस स्वादिष्ट रेसिपी को बनाकर खिला सकते हैं. जानिए, मलाई पनीर की रेसिपी.
Malai Paneer Recipe: यदि आप शुद्ध शाकाहारी हैं और हर दिन हरी सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं तो आपके पास एक ही ऑप्शन बचता है पनीर. अब पनीर में भी आप अक्सर मटर पनीर, पालक पनीर, ड्राई पनीर या फिर पनीर टिक्का बनाकर खाते होंगे. क्यों न कुछ डिफरेंट पनीर की रेसिपी ट्राई की जाए. एक ऐसी रेसिपी जिसे आप सिर्फ 15 मिनट में बनाकर रोटी के साथ खा सकते हैं. इस रेसिपी का नाम है मलाई पनीर. मलाई पनीर को बनाने का तरीका बता रही हैं मास्टर शेफ पंकज भदौरिया. उन्होंने इसकी पूरी सामग्री और विधि का वीडियो पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. आपके घर में सब्जी नहीं, अचानक कोई मेहमान आ जाए तो कुछ झटपट बनाने के लिए आप इस पनीर की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं मलाई पनीर बनाने की विधि.
मलाई पनीर बनाने में टोटल टाइम
टोटल टाइम 15 मिनट
तैयारी में लगने वाला समय- 5 मिनट
पकाने में लगने वाला समय- 10 मिनट
सर्विंग्स-3 से 4 लोग
मलाई पनीर बनाने के लिए सामग्री
200 ग्राम पनीर
1 टमाटर कटा हुआ
1 प्याज कटा हुआ
1 शिमला मिर्च कटी हुई
2 बड़े चम्मच घी
1/2 छोटा चम्मच जीरा
3-4 हरी इलायची
2 इंच दालचीनी की डंडी
2-3 लौंग
1/2 कप दही
1/4 कप क्रीम
1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच गरम मसाला
1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
नमक स्वादानुसार
View this post on Instagram
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-malai-paneer-recipe-in-just-15-minutes-at-home-by-chef-pankaj-bhajouria-see-food-video-in-hindi-ws-n-9912744.html







