Last Updated:
मलाई को फ्रिज में 7 से 10 दिन तक एयरटाइट डिब्बे में रखें, फ्रीजर में 20–25 दिन तक सुरक्षित रहती है. ताजा मलाई से बना घी ज्यादा स्वादिष्ट और सुगंधित होता है.
मलाई को स्टोर करने का तरीका. जब आप रोजाना दूध उबालते हैं तो ऊपर जमी मलाई को एक एयरटाइट डिब्बे में इकट्ठा कर फ्रिज में रख सकते हैं. आमतौर पर मलाई को 7 से 10 दिन तक फ्रिज में सुरक्षित रखा जा सकता है. इससे ज्यादा दिन रखने पर उसमें खट्टापन आना शुरू हो जाता है और कभी-कभी उसमें बदबू भी आने लगती है. अगर आपको घी का स्वाद और खुशबू अच्छी चाहिए तो कोशिश करें कि जमा हुई मलाई को हफ्ते भर के अंदर ही प्रोसेस करके उसका घी निकाल लें.
मलाई कब तक स्टोर करनी चाहिए
अगर आपको लंबे समय तक मलाई स्टोर करनी है तो बेहतर होगा कि आप उसे फ्रीजर में रखें. फ्रीजर में रखी गई मलाई करीब 20–25 दिन तक सुरक्षित रहती है. हालांकि, फ्रीजर से निकालने के बाद मलाई को घी में बदलने से पहले अच्छे से पिघलाना जरूरी है.लेकिन ध्यान रहे कि जितना ज्यादा समय आप मलाई को स्टोर करेंगे, उतना ही घी की क्वालिटी और उसकी खुशबू में फर्क आएगा. इसलिए ताजा मलाई से बना घी हमेशा ज्यादा सुगंधित और स्वादिष्ट होता है.
कबतक निकाल लेनी चाहिए मलाई?
मलाई से घी निकालने का सही समय तब होता है जब उसमें हल्की खटास आने लगे या वह बहुत ज्यादा गाढ़ी हो जाए. अगर आप देखते हैं कि मलाई में बदबू आने लगी है या उसका रंग पीला पड़ रहा है, तो तुरंत उसका घी निकाल लेना चाहिए. ज्यादा देर तक रखने से मलाई सड़ सकती है और ऐसे में उससे निकला घी भी खाने लायक नहीं रहेगा. इसलिए, अगर आप रोजाना मलाई इकट्ठा करते हैं तो 7 से 10 दिन के बीच उसका घी निकाल लेना सबसे सही तरीका है. इससे आपको शुद्ध, सुगंधित और लंबे समय तक चलने वाला घी मिलेगा. वहीं अगर आप चाहें तो हर तीसरे-चौथे दिन भी मलाई का घी निकाल सकते हैं, ताकि स्टोर करने की झंझट न रहे और हमेशा ताजा घी मिलता रहे.
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-correct-ways-to-store-malai-in-fridge-know-shelf-life-of-malai-for-ghee-making-ws-kln-9563703.html

















