
Millets Laddu Recipe: सर्दियों के मौसम में हमें अपने खाने पीने का ध्यान रखना चाहिए. खास कर बच्चों और बुजुर्गों को. तो चलिए आज हम आपको तेलंगाना की सबसे प्रसिद्ध मिलेट्स लड्डू के बारे में बताएंगे, जिसे खाने से कई बड़ी बीमारियां ठीक हो जाती है. इसके साथ इन खास लड्डू बनाने के टिप्स के बारे में भी जानेंगे जिसे आप अपने घर पर ही बनाकर अपने बच्चे और बुजुर्गों को खिला सकते हैं.
सेहत का खजाना है ये लड्डू
दरअसल दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया था. जहां भारत के सभी राज्यों के प्रसिद्ध व्यंजन परोसे गए थे. इस फेस्टिवल में तेलंगाना से कुछ महिलाओं ने अपने स्टॉल लगाए थे. जहां उनके व्यंजन खाने के लिए लोगों की काफी भीड़ लग रही थी. इस स्टॉल की अमला और माधवी ने Bharat.one की टीम से बात करते हुए बताया कि उनकी स्पेशल डिश मिलेट्स के लड्डू हैं, जिसे खाने के लिए यहां लोगों का जमावड़ा लग रहा है. साथ ही इस लड्डू को अपने घर के लिए लोग पैक भी करवा रहे हैं.
जानें इस लड्डू की खासियत
माधवी ने मिलेट्स की लड्डू के खासियत के बारे में बताया कि जिन लोगों की हार्ट की प्रॉब्लम हो, यह हड्डियां कमजोर हो या डायबिटीज -बीपी की कोई समस्या हो तो उनके लिए यह लड्डू एक रामबाण इलाज हैं. क्योंकि इस लड्डडू को खाने से ऐसी-ऐसी बीमारियां जल्दी ठीक हो जाती हैं. इन लड्डू को सुबह या शाम रोजाना एक बार जरूर खाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें – इस गाय का घी है सबसे ज्यादा शुद्ध…सेहत-त्वचा के लिए नहीं दवा से कम, जानें कितनी है कीमत
जानिए इस लड्डू की रेसिपी
माधवी ने बताया कि उनके यहां मिलेट्स की बहुत अच्छी खेती होती है. बहुत सारे अनाज को मिलाकर मिनिट्स बनाया जाता है. जैसे कि ज्वार, बाजरा, कोदो आदि. मोटे अनाजों के मिश्रण को मिलेट्स करते हैं. लड्डू बनाने में भी इन सभी मोटे अनाज का इस्तेमाल होता है. इसमें शुद्ध घी, गुड़, खजूर और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर आप लड्डू तैयार कर सकते हैं. बता दें कि यह लड्डू बनाने के बाद आप एक महीना तक स्टोर करके रख सकते हैं.
FIRST PUBLISHED : December 18, 2024, 12:45 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-millets-laddu-kaise-banaye-best-health-food-for-winter-local18-8902986.html

















