Home Food Misal pav recipe in hindi: महाराष्ट्र के फेमस स्ट्रीट फूड मिसल पाव...

Misal pav recipe in hindi: महाराष्ट्र के फेमस स्ट्रीट फूड मिसल पाव की रेसिपी

0
3


Misal Pav Recipe: देश के अलग-अलग राज्यों की पहचान वहां बनाई जाने वाली स्पेशल व्यंजनों से भी होती है. बिहार का लिट्टी-चोखा वहां की पहचान है तो गुजरात का ढोकला, खांडवी और थेपला आदि देश भर में मशहूर है. ठीक इसी तरह महाराष्ट्र का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है मिसल पाव, जिसे वहां के लोग हर दिन बेहद चाव से खाना पसंद करते हैं. यह स्वाद में बेहद तीखा, चटपटा होता है, जिसे लोग नाश्ते में वीकेंड पर भी अपने घरों में बनाते हैं. यदि आप कभी मुंबई जाएं तो जरूर मिसल पाव खाकर देखिएगा. फिलहाल, आप मिसल पाव का स्वाद घर पर भी बनाकर चख सकते हैं. चलिए जानते हैं मिसल पाव बनाने के लिए सामग्री में क्या-क्या चाहिए और इसे बनाने की विधि क्या है.

मिसल पाव बनाने के लिए सामग्री

मिसल के लिए सामग्री

अंकुरित मूंग- 1 कप
टमाटर-2 कटे हुए
प्याज- 2 कटे हुए
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 से डेढ़ चम्मच
हरी मिर्च- 1–2 (बारीक कटी)
राई- आधा चम्मच
जीरा-1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
गरम मसाला- आधा चम्मच
तेल- 2–3 चम्मच
नमक- स्वादानुसार

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

रस या ग्रेवी के लिए
तेल-2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
पानी- जरूरत के अनुसार

सर्व करने के लिए
सेव
प्याज बारीक कटा
नींबू का रस
फ्रेश धनिया पत्ति कटी हुई
पाव- 5-6

मिसल पाव बनाने की विधि
गैस चूल्हे पर एक कड़ाही में तेल डालकर अच्छी तरह से गर्म करें. अब इसमें जीरा और राई डालें. अब इसमें कटा हुआ प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें. अब इसमें अदरक, लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च डालें और चलाएं. जब ये हल्का फ्राई हो जाए तो इसमें टमाटर डालें. तेल अलग होने तक टमाटर का पकाएं. अब मसाले डालें, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हल्दी पाउडर, नमक डाल दें. एक मिनट तक भूनें, फिर अंकुरित मूंग डाल दें. इसे भी 3-4 मिटन तक पकाएं. अब हल्का सा पानी डालकर पकने दें. तैयार

रस या ग्रेवी बनाने के लिए
एक अलग पैन को गैस पर रखें. इसमें थोड़ा सा तेल डालें. अब लाल मिर्च पाउडर डालें, कुछ सेकेंड भूनकर पानी डालें और उबालें.

परोसने की विधि
एक बाउल में पहले मिसल डालें. ऊपर से इस गर्म ग्रेवी को डालें. अब सेव, बारीक कटा प्याज, कटी हुई धनिया पत्ति, नींबू का रस डाल दें. पाव को हल्का बटर या घी में आप सेक सकते हैं. इसे मिसल के साथ गर्मा गर्म सर्व करें.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-misal-pav-recipe-in-hindi-how-to-make-maharashtra-famous-street-food-misal-pav-at-home-with-simple-method-in-hindi-10119552.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version