Home Food Moongfali Chaat Recipe: 2 मिनट में तैयार…. ट्राई करें ये हेल्दी और...

Moongfali Chaat Recipe: 2 मिनट में तैयार…. ट्राई करें ये हेल्दी और चटपटी चाट, स्वाद में लाजवाब, जानें आसान रेसिपी

0
9


Last Updated:

शाम के समय अगर आप कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाना तलाश रहे हैं और रोज़ के स्नैक्स खा-खा कर बोर हो गए हैं, तो आज हम आपको एक बेहतरीन डिश के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके टेस्ट को पूरी तरह बदल देगा. हम बात कर रहे हैं उबली हुई मूंगफली के चाट की, जिसे आप घर में आसानी से बना सकते हैं.

s

शाम के नाश्ते में अगर आप भी समोसा या पकौड़ा खाकर बोर हो गए हैं और अब आप कुछ नया और चटपटा ट्राई करना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए एक बेहतरीन स्नैक्स रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे खाने के बाद आप भी कह देंगे—‘वाह, क्या स्वाद है!’

s

आज हम आपको शाम के स्नैक्स के रूप में हेल्दी मूंगफली चाट की रेसिपी बताने जा रहे हैं. उबली हुई मूंगफली से बनने वाले इस चाट का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद आपका मन इसे बार-बार खाने को करेगा. इसकी सबसे खास बात यह है कि यह मात्र 2 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा.

s

मूंगफली चाट बनाने के लिए हमें मूंगफली के साथ-साथ टमाटर, प्याज, नमक, हरी मिर्च, बारीक कटी हुई धनिया, आधा चम्मच अमचूर, लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस और एक चम्मच चाट मसाले की आवश्यकता होगी.

s

इसे बनाने के लिए सबसे पहले प्रेशर कुकर में मूंगफली को उबालना होगा. वहीं, एक तरफ प्याज और टमाटर को एकदम बारीक काटना होगा.

s

अब उबली हुई मूंगफली में कटे हुए प्याज और टमाटर के साथ बारीक कटी हुई धनिया, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिला लें. आपका चटपटा मूंगफली चाट तैयार है.

s

मूंगफली प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है. मूंगफली के सेवन से जहां हार्ट स्वस्थ रहता है, वहीं इससे वजन भी कंट्रोल में रहता है और ब्लड शुगर भी मेंटेन रहता है.

s

इसके अलावा, जहां शाम के नाश्ते में समोसा और पकोड़े का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. वहीँ, स्नैक्स के रूप में मूंगफली चाट एक बेहतर विकल्प हो सकता है, जो आपको बेहतरीन स्वाद के साथ-साथ अच्छा स्वास्थ्य भी देता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

मूंगफली चाट…. सिर्फ 2 मिनट में तैयार, जानें इसे बनाने का आसान तरीका


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-moongfali-chaat-healthy-tasty-snack-breakfast-snacks-idea-know-2-minute-recipe-local18-ws-kl-9707236.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here